फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Two aspirational toilets are being constructed in the city at a cost of 2.4 million, and a breast feeding corner will be provided

Charkhi Dadri News: शहर में 24 लाख की लागत से बन रहे दो आकांक्षी शाैचालय, ब्रेस्ट फीडिंग कॉर्नर मिलेगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Two aspirational toilets are being constructed in the city at a cost of 2.4 million, and a breast feeding corner will be provided
चरखी दादरी के नगर परिषद कार्यालय में निर्माणाधीन आकांक्षी शौचालय। संवाद
चरखी दादरी। शहरवासियों को जल्द ही दो नए आकांक्षी (आधुनिक सुविधाओं से युक्त) शौचालयों की सुविधा मिलने वाली है। नगर परिषद ने दोनों स्थानों पर निर्माण कार्य शुरू करवा दिया है। उम्मीद है कि सितंबर के अंत तक निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। दोनों शौचालयों के निर्माण पर लगभग 24 लाख रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन

एक शौचालय नगर परिषद कार्यालय परिसर और दूसरा रोजगार्डन में बनाया जा रहा है। यहां महिलाओं के लिए ब्रेस्ट फीडिंग कॉर्नर, आधुनिक टॉयलेट सीट, दिव्यांगों के लिए रैंप की सुविधा मिलेगी। फिलहाल शहर में 12 सार्वजनिक शौचालय हैं, जिनकी संख्या बढ़ाने की मांग शहरवासी लंबे समय से कर रहे थे। स्वच्छता मिशन के तहत शहर में सार्वजनिक शौचालयों की संख्या बढ़ाने के लिए प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा गया था। लगभग तीन माह पूर्व इसे स्वीकृति और बजट भी मिल गया, जिसके बाद निविदा प्रक्रिया शुरू हुई।
विज्ञापन

नगर परिषद अधिकारियों ने कुल 5 आकांक्षी शौचालय बनाने की योजना बनाई है, जिसे दो चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में दो और दूसरे चरण में तीन शौचालयों का निर्माण किया जाएगा। वर्तमान में पहले चरण के तहत दो शौचालयों का निर्माण कार्य धरातल पर शुरू हो चुका है और संबंधित एजेंसी इन्हें आगामी दो माह के भीतर पूरा कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां बनने हैं शौचालय
स्वच्छ भारत मिशन जिला प्रभारी ज्योति शर्मा ने बताया कि मॉडर्न शौचालय निर्माण के लिए जगह चिह्नित की जा चुकी हैं। योजना के अनुसार, रोज गार्डन के अंदर, एमसी कार्यालय, कोर्ट कॉम्प्लेक्स, परसराम हेतराम स्कूल के पास और तिकोना पार्क क्षेत्र में शौचालय बनाए जाएंगे। इसके अलावाकॉलेज मोड़, रेलवे मोड़, अनाज मंडी के पिछली तरफ, पुरानी सब्जी मंडी के पास, एमसीएच के पास, कोर्ट के सामने, तिकोना पार्क पर, वाल्मीकि बस्ती व रेलवे रोड पर सार्वजनिक शौचालय बने हुए हैं।




नगर परिषद कार्यालय और रोजगार्डन परिसर में आकांक्षी शौचालय का निर्माण शुरू करवा दिया गया है। एजेंसी दो माह के अंदर काम पूरा कर देगी। दोनों शौचालयों के निर्माण पर करीब 24 लाख रुपये लागत आएगी। - बक्शीराम सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed