फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Two acres of wheat crop burnt in Kakdauli Hukmi

Charkhi Dadri News: काकड़ौली हुक्मी में दो एकड़ गेहूं की फसल जली

Wed, 24 Apr 2024 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 24 Apr 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Two acres of wheat crop burnt in Kakdauli Hukmi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाढड़ा। गांव काकड़ौली हुक्मी में आग लगने दो एकड़ से अधिक की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। फायर ब्रिगेड टीम व ग्रामीणों ने मुश्किल से आग पर काबू पाया। किसानों ने बताया कि बिजली के तारों में स्पार्किंग के कारण आग लगी है।
किसान रोहताश ने रामफल का खेत काश्त के लिए ले रखा है। खेत में गेहूं व सरसों की बिजाई की थी। फसल काटकर एकत्रित कर रखी थी और कुछ फसल खड़ी थी। सोमवार शाम अचानक आग लग गई। इससे एकत्रित व खड़ी फसल चपेट में आ गई। साथ लगते खेत में काम कर रहे किसानों ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया। दमकल गाड़ी ने पानी का छिड़काव किया। ट्रैक्टरों की मदद से मुश्किल से आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने से खेत में रखे प्लास्टिक एवं एल्यूमीनियम के सिंचाई पाइप भी झुलस गए।
विज्ञापन

पूर्व सरपंच सीताराम शर्मा, सरपंच रमेश कुमार, जयदीप काकड़ौली, बानबीर नंबरदार, लीलाराम लांबा, मेहरचंद आदि ने बताया कि बिजली के लटकतें तारों से उठी चिंगारी से फसल जलकर राख हो गई। उन्होंने जिला प्रशासन से सारे मामले की जांच करवा प्रभावित किसान के नुकसान की भरपाई करने की मांग की। वहीं, समाजसेवी उमेद पातुवास ने पीड़ित किसान को 25 हजार की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed