फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Two accused of firing outside the house arrested, one pistol and six cartridges recovered

घर के बाहर फायर झोंकने के दो आरोपी गिरफ्तार, एक पिस्तौल और छह कारतूस बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Two accused of firing outside the house arrested, one pistol and six cartridges recovered
घर के बाहर फायर करने के दो आरोपी गिरफ्तार, एक पिस्तौल और छह कारतूस बरामद
विज्ञापन

चरखी दादरी। 10 दिन पहले ढाणी फौगाट निवासी व्यक्ति के घर के बाहर फायरिंग करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने एक पिस्तौल, छह कारतूस और तीन खोल बरामद किए हैं। उनके एक साथी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब गिरफ्त में आए आरोपियों में से एक ने गत 15 अगस्त की रात ही झज्जर जिले के सरौला गांव में भी फायरिंग करने की वारदात कबूल की है। एक आरोपी पर चार और दूसरे पर एक केस दर्ज है।
पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि ढाणी फौगाट निवासी रणधीर पर गत 15 अगस्त की रात गांव निवासी रोहित उर्फ डोन ने अपने दो-तीन साथियों के साथ मिलकर फायर झोंके थे। आरोपियों ने तीन गोलियां चलाई थीं, लेकिन फायरिंग में रणधीर बच गया था। इस संबंध में उसकी शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत सशस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया था। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान ढाणी फौगाट निवासी रोहित उर्फ डोन को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। उसके पास से देसी पिस्तौल और खोल बरामद हुआ था। आरोपी रोहित के खिलाफ नौ मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान उसने ढाणी फौगाट फायरिंग में शामिल दो साथियों के नाम उजागर किए थे।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अब पुलिस टीम ने इस मामले में भागवी निवासी विजयपाल और बिट्टू को गिरफ्तार किया है। विजयपाल से वारदात में प्रयोग की गई देसी पिस्तौल समेत तीन कारतूस और तीन खोल बरामद हुए। वहीं, दूसरे आरोपी बिट्टू के पास से तीन कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि तीनों आरोपियों से पुलिस दो पिस्तौल, तीन कारतूस और चार खोल बरामद कर चुकी है। तीन में से दो आरोपियों के खिलाफ पहले भी विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विजयपाल पर दर्ज हैं ये पांच केस
- 20 अप्रैल 2005 को कनीना थाना में धारा 395 और 506 के तहत केस दर्ज हुआ।
- पांच नवंबर 2011 को दादरी शहर थाना में 323, 506 व 34 के तहत केस दर्ज हुआ।
- चार मई 2016 को शहर थाने में 174-ए के तहत मामला दर्ज हुआ।
- 28 जनवरी 2018 को सदर थाने में धारा 323, 341, 506 व 34 के तहत केस दर्ज हुआ।
- 16 अगस्त को ढाणी फौगाट में फायरिंग करने पर सदर थाने में केस दर्ज हुआ।
- आरोपी बिट्टू पर दर्ज हैं दो केस
- एक मार्च 2020 को कनीना थाने में 354, 452, 506 और 34 के तहत केस दर्ज हुआ।
- 16 अगस्त को ढाणी फौगाट में फायरिंग करने पर हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed