{"_id":"6465255d8c2f65e5d9017b54","slug":"troubled-by-asking-for-money-the-man-hanged-himself-charkhidadri-news-c-21-1-135602-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: पैसे मांगने से परेशान व्यक्ति ने लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: पैसे मांगने से परेशान व्यक्ति ने लगाया फंदा
Thu, 18 May 2023 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 18 May 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर निवासी एक व्यक्ति ने फंदा लगा आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान एमसी कॉलोनी के वार्ड एक निवासी भरत सिंह के रूप में हुई है। मृतक की पत्नी ने इस बारे में पांच लोगों पर मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है। सदर थाना पुलिस ने दो महिला सहित पांच लोगों पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में मृतक की पत्नी बीना ने बताया कि उसके दो बेटे हैं। उसका बड़ा बेटा हरियाणा पुलिस में सेवारत है और छोटा बेटा अजीत रेवाड़ी में नौकरी करता है। छोटा बेटा अपने बच्चों के साथ वहीं रहता है। उसने बताया कि उसके पति भरत सिंह फौज से सेवानिवृत्त थे। उसके पति का चांद वासी समसपुर, दादरी वाली बबली तथा पवन से पैसों का लेना देन था। उसके पति से उनके पैसों के मूल का लेनदेन हो चुका था। अब उपरोक्त व्यक्ति उनके घर बार-बार आकर पैसों का ब्याज मांगते हैं। पैसे चुकता करने की कहने पर उन्होंने कहा कि उसके बेटे अजीत ने उससे पैसे ले रखे हैं। इस संबंध में उनके बेटे ने उन्हें कुछ नहीं बताया है। इसी संबंध में 14 मई को चिड़िया निवासी एक महिला और व्यक्ति उनके घर आकर पैसे मांगने लगे। इसके बाद वे उसके पति को भला-बुरा कहने लगे। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका पति इस बात को लेकर मानसिक रूप से काफी परेशान था। यह सदमा सहन न कर पाने के कारण उसने 16 मई को पास के एक खाली प्लॉट में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पत्नी का आरोप है कि इन पांच लोगों के पैसे देने बाद भी बार बार पैसे की मांग करने से परेशान होकर उसके पति आत्महत्या की है। उसने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।