{"_id":"62d58d5ba4cca25cb0797296","slug":"transporter-s-body-found-in-luxury-car-near-new-grain-market-charkhidadri-news-hsr63701332","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई अनाज मंडी के समीप लग्जरी कार में मिला ट्रांसपोर्टर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई अनाज मंडी के समीप लग्जरी कार में मिला ट्रांसपोर्टर का शव
विज्ञापन
चरखी दादरी। नई अनाज मंडी के समीप रविवार रात करीब 10.30 बजे लग्जरी कार से मूल रूप से गोठड़ा निवासी ट्रांसपोर्टर रविंद्र का शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसका पोस्टमार्टम सोमवार सुबह सिविल अस्पताल में कराया गया। पुलिस ने उसकी पत्नी के बयान पर इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की है। प्रारंभिक जांच में उसके जहर निगलने का अंदेशा जताया गया है।
पिछले करीब आठ साल से ट्रांसपोर्टर रविंद्र परिवार के साथ चरखी दादरी के वार्ड-18 में किराये पर रह रहा था। पुलिस को दिए बयान में उसकी पत्नी नीलम ने बताया कि रविंद्र ट्रांसपोर्टर था। मृतक की पत्नी ने बताया कि उसका पति कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। रविवार को सुबह खाना खाने के बाद वह काम के लिए निकला था, लेकिन देर रात तक वह घर नहीं लौटा। देर रात उन्हें पुलिस से सूचना मिली कि रविंद्र का शव कार से बरामद हुआ है। इसके बाद उसने अन्य परिजनों को सूचित किया। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, सिटी थाना पुलिस ने नई अनाज मंडी के समीप खड़ी कार से रविंद्र का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। सोमवार सुबह पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर ट्रांसपोर्टर के शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया।
कार के समीप से मिली जहरीले पदार्थ की डिब्बी
कार में शव होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को कार के समीप सक एक जहरीले पदार्थ की डिब्बी बरामद हुई। इससे अंदेशा जताया रहा है कि मौत का कारण जहरीले पदार्थ खाने से हो सकती है।
विज्ञापन
वर्जन::
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के परिजनों को सूचित किया। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक की पत्नी के बयान के आधार पर कार्रवाई की गई है।
- विशाल, जांच अधिकारी एवं एसआई, सिटी थाना