{"_id":"67feb96821a54d1a6d01cc03","slug":"transport-department-is-recharging-year-old-happy-card-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-135270-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: परिवहन विभाग रिचार्ज कर रहा सालभर पुराने हैप्पी कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: परिवहन विभाग रिचार्ज कर रहा सालभर पुराने हैप्पी कार्ड
Wed, 16 Apr 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 16 Apr 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी के बस स्टैंड परिसर स्थित काउंटर पर पात्र को हैप्पी कार्ड बांटते कर्मचारी विवेक सांगव
चरखी दादरी। जिले के हैप्पी कार्ड धारकों को हर साल 1,000 किलोमीटर की मुफ्त यात्रा का लाभ मिलेगा। इसलिए विभाग ने एक साल पुराने 4,300 हैप्पी कार्ड धारकों का खाता अद्यतन (अपडेट) कर दिया है। इसके तहत पात्र कार्डधारक फिर से 1,000 किलोमीटर दूरी तक की यात्रा मुफ्त कर सकते हैं।
राज्य सरकार ने वर्ष 2024 में हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना चलाई। इसके तहत 1.80 लाख रुपये वार्षिक आय वाले परिवारों को मुफ्त यात्रा की सुविधा देय है।
इसके तहत प्रदेश के पात्र लोगों को हैप्पी कार्ड बनाकर दिए गए हैं लेकिन इनमें से 1,000 किलोमीटर यात्रा की सीमा पूरी होने के बाद कई लोगों ने कार्ड घर में रख दिए। उन्हें इनके उन्हें दोबारा रिचार्ज होने की उम्मीद थी। इसलिए अब विभाग ने इन्हें रिचार्ज करके लोगों को फिर से खुशखबरी दी है।
विज्ञापन
इसके तहत विभाग ने अप्रैल तक शुरू हुए हैप्पी कार्ड थे, उनके 1,000 किलोमीटर यात्रा की सीमा को दोबारा रिचार्ज कर दिया है। इस आधार पर पात्र लोग इस साल भी मुफ्त यात्रा का लाभ उठा पाएंगे।
विभाग ने दादरी जिले में अप्रैल तक 4,300 हैप्पी कार्ड बांटे थे। इस दौरान करीब 8,000 आवेदन पत्र विभाग के पास पहुंचे थे। अब विभाग ने इन सभी के हैप्पी कार्ड नवीनीकृत कर दिए हैं। इसके तहत उन्हें दोबारा मुफ्त यात्रा का लाभ मिल सकेगा।