फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   traffice lights waiting for electric connection

Charkhi Dadri News: ट्रैफिक लाइटें चालू करने के लिए बिजली कनेक्शन मिलने का इंतजार

Thu, 24 Oct 2024 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 24 Oct 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
traffice lights waiting for electric connection
शहर में ट्रैफिक लाइटें लगाने पर खर्च किए गए हैं 70 लाख, बिजली कनेक्शन मिलते ही ट्रैफिक लाइटाें के इशारे पर दौड़ेंगे वाहन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। नगर परिषद शहर में 70 लाख की लागत से ट्रैफिक लाइटें लगवा चुकी है। इन्हें चालू करने के लिए अब बिजली निगम से कनेक्शन मिलने का इंतजार है। इसके बाद तुरंत बाद वाहनों को लाइटों के इशारों पर दौड़ाना शुरू कर दिया जाएगा। रखरखाव की कमान ट्रैफिक पुलिस को सौंपी जाएगी।
बता दें कि शहर में ट्रैफिक लाइट लगाने का प्रारूप नगर परिषद के अधिकारियों ने करीब सात माह पहले तैयार किया था। वहीं, लोकसभा चुनाव के बाद निदेशालय ने इस योजना को मंजूरी दी थी। आचार संहिता लागू होने से पहले नगर परिषद ने टेंडर प्रक्रिया सिरे चढ़ाई थी, लेकिन, वर्क ऑर्डर जारी नहीं हुए थे। आचार संहिता हटते ही एजेंसी ने शहर के लोहारू व रावलधी चौक समेत अन्य चौराहों पर लाइटें लगा दीं।
विज्ञापन

पहली ट्रैफिक लाइट शहर के लोहारू चौक पर और दूसरी रावलधी चौक पर लगाई गई। इसके अलावा चार अन्य चौराहों पर से गुजरने वाले वाहन भी जल्द ट्रैफिक लाइटों के इशारों पर दौड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




- हर कट पर लगेंगे ब्लिंकर

चौराहों पर ट्रैफिक लाइट लगाने के साथ सभी कट पर ब्लिंकर भी लगाए जाएंगे। ताकि, वाहन चालकों को यू-टर्न का पता चल सके और हादसे भी न हों। शहर की अंदरूनी सड़कों पर कई हादसे हो चुके हैं। इनमें लोगों के घायल होने के साथ मौत भी हो चुकी है। ज्यादातर बड़े हादसे रात के समय हुए हैं।







इन चौराहों का होगा सुंदरीकरण
योजना में नगर परिषद की ओर से शहर के सभी बाहरी प्रवेश बिंदुओं को कवर किया गया है। नगर परिषद के रावलधी चौक, समसपुर चौक, लोहारू चौक, लाला लाजपतराय चौक, महेंद्रगढ़ चौक और चिड़िया मोड़ पर ट्रैफिक लाइटें लगाई जाएंगी। इससे इन चौराहों की सुंदरता बढ़ेगी। साथ ही यातायात व्यवस्था में भी सुधार होगा।





वर्सन:
चौराहों पर ट्रैफिक लाइटें लगा दी हैं। जल्द ही बिजली निगम से कनेक्शन लेकर इन्हें चालू करवाकर ट्रैफिक पुलिस को सौंप दिया जाएगा।
-सुमित नांदल, एक्सईएन, नगर परिषद

फोटो 17
शहर के रावलधी चौक पर लगी ट्रैफिक लाइट। संवाद
फोटो 18
दादरी के मुख्य लोहारू चौक पर लगाई गई ट्रैफिक लाइट। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed