फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Traffic will remain closed from Dhani gate at night till 21 April

Charkhi Dadri News: 21 अप्रैल तक रात्रि के समय ढाणी फाटक से आवागमन रहेगा बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Traffic will remain closed from Dhani gate at night till 21 April
शहर के ढाणी फाटक पर लगाई गई पट्टियां व गुजरते वाहन। 
चरखी दादरी। शहर के ढाणी फाटक पर रेलवे की ओर से सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। अब 21 अप्रैल तक रात्रि के समय आवागमन बंद रहेगा। ट्रैक पर सड़क की मरम्मत होने पर पांच हजार से अधिक वाहन चालकों को राहत मिलेगी और उन्हें वाहन निकालने के लिए परेशानी का सामान नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि काफी दिनों से ढाणी फाटक ट्रैक के पास से सड़क जर्जर हो चुकी थी और इसके निर्माण की दरकार थी। वाहन चालकों को यहां से गुजरते समय परेशानी का सामना करना पड़ता। ट्रैक के बीच में निकले पत्थर व गड्ढे होने के कारण दोपहिया वाहन अक्सर फंसते रहते थे और बड़े वाहन भी आसानी नहीं निकल पाते थे। दोपहिया वाहन तो यहां पर उलझकर कई बार गिर जाते थे और चालकों को चोट लगती थी।
विज्ञापन

अब रेलवे विभाग की ओर से इस पर संज्ञान लिया गया है और लोगों को राहत प्रदान करने का कार्य शुरू कर दिया है। ट्रैक के पास सड़क निर्माण होने से गड्ढे बंद होंगे और चालक आसानी से वाहन निकाल सकेंगे। अब विभाग ट्रैक के पास प्लास्टिक की पट्टियां लगाएगा और इनका जीवनकाल भी अच्छा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरम्मत कार्य के चलते यह फाटक 21 अप्रैल तक बंद रहेगा और तब तक वाहन चालकों को रोहतक फाटक व आरओबी का प्रयोग करना होगा। सीनियर सेक्शन इंजीनियर अरुण कुमार ने बताया कि 21 अप्रैल के बाद फाटक को लोक सेवा में अर्पित किया जाएगा। उन्होंने सभी वाहन चालकों से दूसरे रास्तों का प्रयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed