फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Token finished in 80 minutes, process was interrupted for one and a half hours

80 मिनट में टोकन खत्म, डेढ़ घंटे बाधित रही प्रक्रिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Token finished in 80 minutes, process was interrupted for one and a half hours
सदर थाने में लगी किसानों की कतार। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। खाद लेने के लिए जिले के किसानों को सुबह से शाम तक जद्दोजहद करनी पड़ रही है। पहले उन्हें टोकन के लिए तो फिर खाद के बैग के लिए घंटों कतार में लगना पड़ रहा है। वहीं, खाद की पर्याप्त उपलब्धता न होने से किसानों के पसीने छूट रहे हैं। उनका कहना है कि घंटों लाइन में लगे रहने के बाद भी ये पता नहीं चलता कि खाद मिलेगी भी या नहीं। जिले में जितने बैग खाद के पहुंचते हैं उससे अधिक तो किसान आ जाते हैं। प्रशासन व सरकार को समय पर पर्याप्त खाद उपलब्ध करवानी चाहिए क्योंकि सरसों की बिजाई का समय बीत रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को खाद के लिए सदर थाने के बाहर दूसरे दिन भी किसानों की लंबी कतार लगी रही। सुबह साढ़े सात बजे टोकन वितरण शुरू किया गया और महज 80 मिनट के अंदर 100 टोकन वितरित किए गए। इसके बाद टोकन खत्म होने के चलते वितरण रोकना पड़ा और सुबह साढ़े दस बजे दोबारा टोकन वितरण प्रक्रिया शुरू की गई। शाम तक 700 किसानों को टोकन देकर खाद के 1400 बैग वितरित किए गए। स्टॉक खत्म होते ही टोकन वितरण बंद कर दिया गया और इसके बाद 100 से अधिक किसानों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

किसान हरपाल, दयाराम, सुखबीर, हवा सिंह, राजेश, गिरीराज, धर्मेश और मुखत्यार ने बताया कि प्रशासन को टोकन काउंटर की संख्या बढ़ानी चाहिए। उनका कहना है कि एक ही काउंटर पर टोकन वितरण किया जा रहा है और किसानों को पहले टोकन तो फिर खाद के बैग लेने के लिए लाइन में लगना पड़ रहा है। दूसरी ओर कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिले में पारदर्शी तरीके से खाद का वितरण किया जा रहा है। बुधवार को खाद के स्टॉक के अनुरूप ही वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैक अलॉट, आज पांच हजार से अधिक बैग पहुंचने की उम्मीद
सूत्रों के अनुसार बुधवार को खाद वितरण के लिए दादरी जिले को रैक अलॉट हो चुका है। बुधवार सुबह या दोपहर तक खाद के पांच हजार से अधिक बैग पहुंचने की उम्मीद है। हालांकि कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बुधवार को खाद के कितने बैग पहुंचेगी, इसका पता अलॉटमेंट रिपोर्ट आने के बाद ही लगेेगा।
वर्जन:
मंगलवार को 700 किसानों को टोकन देकर 1400 बैग खाद के दिए गए। बुधवार के लिए जिले को रैक अलॉट हो चुका है और खाद पहुंचते ही हम वितरण शुरू कर देंगे।
डॉ. जसवंत सहारण, उप निदेशक, कृषि विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed