{"_id":"662c0c05eb3a3f7d1d0bba86","slug":"to-speed-up-the-lifting-commission-agents-and-farmer-organizations-submitted-memorandum-to-sdm-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-116873-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: उठान में तेजी लाने के लिए आढ़ती और किसान संगठनों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: उठान में तेजी लाने के लिए आढ़ती और किसान संगठनों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Sat, 27 Apr 2024 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 27 Apr 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
बाढड़ा। अनाज मंडी में पिछले तीन सप्ताह से उठान धीमी गति से होने से किसानों का भुगतान भी अटक गया है। सीएम के प्रधान सचिव देवेंद्र सिंह कल्याण व जिला उपायुक्त के दौरे के बाद भी उठान नहीं हो पा रहा है। आढ़ती व किसान संगठनों ने एसडीएम को मांग-पत्र देकर अनाज उठवाने की गुहार लगाई है।
मंडी में खरीद व उठान न होने से किसान परेशान हैं। सरसों व गेहूं की ज्यादा आवक से जगह कतई नहीं बची है। सरसों की खरीद आरंभ से ही धीमी गति से की जा रही है। खरीद शुरू होते ही पांच दिन बाद ही खरीद एजेंसी व आढ़तियों में जीएसटी विवाद पैदा हो गया। आठ से 22 अप्रैल तक मंडी में सरसों की रिकार्ड डेढ़ लाख क्विंटल से अधिक की आवक तो हुई। अब तक खरीद व उठान नहीं हो पाया है।
अनाज का उठान न होने से 72 घंटे में किसान के भुगतान का दावा मात्र छलावा साबित हो रहा है। शुक्रवार को आढ़ती एसोसिएशन अध्यक्ष हनुमान शर्मा की मौजूदगी में एसडीएम सुरेश दलाल को मांग-पत्र देकर मंडी से उठान करवाने की मांग की।
विज्ञापन
इस पर एसडीएम सुरेश दलाल ने अनुबंधित ट्रांसपोर्टर से उठान के लिए 25 ट्रक उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। प्रशासन ने अब 27 व 28 अप्रैल को मंडी में खरीद बंद रखने का निर्णय लिया है।