{"_id":"67fd61b5ddfdc6bc6d01c5ab","slug":"time-for-drinking-water-supply-is-not-fixed-in-four-wards-12-thousand-population-is-facing-problems-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1011-135230-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: मनमानी...4 वार्डाें में निश्चित नहीं पेयजल आपूर्ति का समय, लोग झेल रहे जलसंकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: मनमानी...4 वार्डाें में निश्चित नहीं पेयजल आपूर्ति का समय, लोग झेल रहे जलसंकट
Tue, 15 Apr 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 15 Apr 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
पेयजल संबंधी समस्या को लेकर पार्षद विरेंद्र से मिलने पहुंचीं वार्ड की महिलाएं।
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर के चार वार्डाें के लोगों को जनस्वास्थ्य विभाग का पेयजल आपूर्ति शेड्यूल रास नहीं आ रहा। वार्ड-5, 6, 7 और 8 के लोगों ने जनस्वास्थ्य विभाग से नई समयसारिणी तैयार करने और फिर इसी के अनुरूप पेयजल आपूर्ति करने की मांग की है। वार्डवासियों का आरोप है कि इस समय विभाग के कर्मचारी मनमर्जी से किसी भी समय पेयजल आपूर्ति शुरू कर देते हैं।
दरअसल, इन चारों वार्डाें की आबादी करीब 12 हजार है। चारों वार्डाें के लोग बिना समयसारिणी, अनियमित और ट्यूबवेल के पानी की आपूर्ति से परेशान हैं। वार्डवासियों ने बताया कि कई दफा विभागीय अधिकारियों के समक्ष वो अपनी परेशानियां रख चुके हैं, लेकिन अब तक इस ओर ध्यान नहीं दिया गया है। दूसरी ओर समस्या की अनदेखी से वार्डवासियों में विभाग के खिलाफ रोष बना है।
वहीं, वार्ड-5 के लोगों का कहना है कि उनके यहां कपूरी जलघर से पेयजल आपूर्ति की जाती है और सप्लाई में आने वाला पानी दूषित व दुर्गंधमय होता है। इस पानी का सेवन करने से चर्म रोग और पेट की बीमारियां होने का खतरा बना हुआ है। वार्ड पार्षद विरेंद्र जोगी ने बताया कि एपीजे कॉलेज के पीछे स्थित कॉलोनी और खेतान अस्पताल के सामने वाली गली में रहने वाले 1,500 से अधिक लोग दूषित पेयजल का दंश झेल रहे हैं। वहीं, पीपल वाली गली, रामदास नगर, बालावाला मंदिर वाली कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति का समय निर्धारित नहीं किया गया है।