{"_id":"6522f20d3d81c6cc32052476","slug":"tiles-laid-in-encroachment-free-areas-electricity-corporation-will-shift-poles-on-roads-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-7600-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: अतिक्रमण मुक्त हुईं जगहों पर बिछाई टाइलें, बिजली निगम शिफ्ट करेगा सड़कों पर लगे पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: अतिक्रमण मुक्त हुईं जगहों पर बिछाई टाइलें, बिजली निगम शिफ्ट करेगा सड़कों पर लगे पोल
विज्ञापन
परशुराम चौक से सरदार झाडू सिंह चौक रोड पर पड़ा मलबा।परशुराम चौक से सरदार झाडू सिंह चौक रोड पर प
चरखी दादरी। बाजारों को अतिक्रमण मुक्त करने के बाद प्रशासन ने अब सुंदरीकरण की दिशा में काम शुरू करवा दिया है। इसके तहत पीडब्ल्यूडी ने अतिक्रमण मुक्त हुई जगह पर टाइलें बिछाना शुरू कर दिया गया है जबकि बिजली निगम की टीमें शिफ्ट किए जाने वाले पोल की संख्या का आंकलन करने में जुटी हैं। उपायुक्त मनदीप कौर के निर्देशानुसार ये पोल सड़क से साइड में अतिक्रमण मुक्त हुई जगह पर लगेंगे जबकि फिलहाल ये सड़क पर लगे हुए हैं।
बता दें कि अतिक्रमण हटाने के लिए शहर में इस बार जो ताबड़तोड़ कार्रवाई हुई है, उससे आमजन प्रशासन का मुरीद हो गया है। महज तीन दिन की कार्रवाई का असर ये हुआ कि सड़कें पांच से 15 फुट तक चौड़ी हो गईं हैं जबकि काठमंडी में फड़ की आड़ में 20 फुट तक किया गया स्थायी कब्जा हट गया है। लोग जिस मुख्य सड़क से गुजर रहे हैं वो खुली-खुली नजर आ रही हैं।
वहीं, अब अन्य क्षेत्रों के लोग उनके यहां भी ऐसी कार्रवाई करने की प्रशासन से मांग करने लगे हैं। इसके लिए वो सोशल मीडिया पर बकायदा पोस्ट भी डाल रहे हैं। हाल-फिलहाल घिकाड़ा रोड और हीरा चाक क्षेत्र के लोगों ने ऐसी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि इस मुहिम में वो भी प्रशासन का साथ देंगे।
विज्ञापन
- 300 ट्रॉली मलबा अभी और पड़ा शहर में
शहर में तीन दिन के अंदर नगर परिषद ने 160 ट्रॉली मलबा उठवाया था। इस काम में जेसीबी और ट्रैक्टर प्रयोग किए गए थे। इसके अलावा टाइलें बिछवाने के साथ अब पीडब्ल्यूडी की ओर से भी साथ-साथ मलबा उठवाया जा रहा है। अब तक करीब 180 ट्रॉली मलबे का उठान हो चुका है जबकि करीब 300 ट्रॉली मलबा फिलहाल पड़ा हुआ है।
-अतिक्रमण का मुख्य कारण हैं सड़क पर लगे बिजली पोल
दरअसल शहर में विभिन्न जगहों पर बिजली पोल सड़क पर करीब डेढ़ से दो फुट अंदर लगे हैं। इनके चलते इन पोल के साथ तक दुकानदारों और रेहड़ी वालों ने सामान रखा हुआ था। ये पोल भी अतिक्रमण का मुख्य कारण हैं और डीसी मनदीप कौर ने इन पोल को पीछे शिफ्ट करने के निर्देश दे दिए हैं। बिजली निगम अधिकारियों के अनुसार सर्वे कर पता लगाया जाएगा कि कितने पाले पीछे शिफ्ट किए जाने हैं।
- डीसी की चौतरफा तारीफ, अन्य क्षेत्रों के लोगों को भी बंधी उम्मीदें
प्रशासन के इस निडर निर्णय पर हर कोई खुलकर चर्चा कर रहा है। खासकर डीसी मनदीप कौर के हौसले और जिंदादिली का हर जगह तारीफ हो रही है। इतना ही जिन क्षेत्रों में अतिक्रमण की तरफ प्रशासन का ध्यान नहीं गया है उन क्षेत्र के लोगों को भी उम्मीद बंधी है कि उन्हें भी अतिक्रमण से राहत मिलेगी।
वर्जन:
सड़क पर लगे पोल शिफ्ट करने के लिए हम सर्वे करवाएंगे। उस दौरान पता चलेगा कि कितने पाले कितने पीछे शिफ्ट किए जाने हैं। जल्द ही ये काम पूरा कर लिया जाएगा।
-सुदीप कुमार, एसडीओ, बिजली निगम
वर्जन:
जिन सड़कों से अतिक्रमण हटाया गया है वहां इंटरलॉकिंग टाइलें लगवाने का काम शुरू कर दिया है। जल्द ही इस काम को पूरा करवा लिया जाएगा।
-मंगतराम, एसडीओ, पीडटल्यूडी