फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Three youths from Dadri reached Singapore by paying 32 lakh to couple

Dadri: दंपती को 32 लाख देकर सिंगापुर पहुंचे तीन युवक, नौकरी दिलवाने की बजाय आपराधिक गिरोह से मिलवाया

Tue, 30 Jan 2024 11:54 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 30 Jan 2024 11:54 AM IST
सार

शिकायत के अनुसार विकास ने 4 मई 2022 को दस लाख, प्रवीण ने जुलाई 2022 को 12 लाख और सोनू ने अक्तूबर 2022 में दस लाख रुपये आरोपी पक्ष को दे दिए। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें सिंगापुर में नौकरी दिलाने के बजाय अपराधिक व्यक्तियों से मुलाकात करवाई और उनके साथ काम करने के लिए कहा।

विज्ञापन
Three youths from Dadri reached Singapore by paying 32 lakh to couple
ठगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चरखी दादरी के गांव मांढी पिरानू निवासी तीन युवकों को सिंगापुर में नौकरी दिलाने का झासा देकर राजस्थान की झुंझनू तहसील के गांव कांजी निवासी दंपती ने 32 लाख ठग लिए। वर्क वीजा बनवाकर तीनों युवक सिंगापुर पहुंच गए और वहां उनकी मुलाकात अपराधिक गिरोह से करवाई गई। युवकों को नौकरी की बजाय गिरोह से जुड़ने का ऑफर मिला और इंकार करने पर प्रताड़ना मिली। बाद में जैसे-तैसे तीनों युवक वापस पहुंचे। उनकी शिकायत पर अब बाढड़ा थाना पुलिस ने आरोपी दंपती के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


दरअसल, दादरी एसपी कार्यालय में 31 अक्तूबर 2023 को एक शिकायत सौंपी गई थी जिसकी जांच आर्थिक अपराध शाखा को सौंपी गई। शिकायतकर्ता विकास ने बताया कि गांव कांजी निवासी रविश व उसकी पत्नी पूजा का मांढी में रिश्तेदारी होने के कारण गांव में आना-जाना था। एक दिन उसकी उनसे मुलाकात हुई। उन्होंने कहा कि वे युवाओं को विदेश में नौकरी लगवाते हैं।
विज्ञापन


अगर उन्हें नौकरी करनी है तो वे उन्हें विदेश में दिलवा देंगे। विकास ने उनसे नौकरी की प्रक्रिया पूछी तो उन्होंने कहा कि वे केवल नौकरी लगवाने 12 लाख रुपये लेते हैं, लेकिन उसे वे वर्क वीजा भी बनवाकर देंगे। विकास के साथ ही दो अन्य युवक प्रवीण व सोनू ने भी नौकरी की हामीं भर दी। इसके बाद उन्होंने आरोपियों के कहे अनुसार अपनी वीजा बनवा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार विकास ने 4 मई 2022 को दस लाख, प्रवीण ने जुलाई 2022 को 12 लाख और सोनू ने अक्तूबर 2022 में दस लाख रुपये आरोपी पक्ष को दे दिए। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें सिंगापुर में नौकरी दिलाने के बजाय अपराधिक व्यक्तियों से मुलाकात करवाई और उनके साथ काम करने के लिए कहा। बाद में जब उन्होंने काम करने से मना किया तो उन्हें प्रताड़ना दी गई। इसी दौरान जैसे- तैसे करके वहां भाग निकले और गांव आ गए। आरोपियों से पैसे वापस मांगने पर धमकी मिल रही है। उन्होंने पुलिस से आरोपियों पर कार्रवाई कर पैसे बरामद कराने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed