{"_id":"6a5671317249e4f466087779","slug":"three-year-old-bike-theft-case-solved-accused-arrested-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-157717-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: तीन साल पुराने बाइक चोरी मामले का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: तीन साल पुराने बाइक चोरी मामले का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
Tue, 14 Jul 2026 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 14 Jul 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
पुलिस द्वारा पकड़ा गया आरोपी।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। पुलिस ने वर्ष 2022 में दर्ज मोटरसाइकिल चोरी के एक पुराने मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि 29 नवंबर 2022 को गांव ढाकला, जिला झज्जर निवासी राजकुमार ने थाना सदर दादरी में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि 27 नवंबर 2022 को वह अपनी स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल लेकर गांव अख्तयारपुरा स्थित पंप हाउस पर गया था। शाम करीब पांच से छह बजे के बीच अज्ञात व्यक्ति उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ले गया। शिकायत के आधार पर थाना सदर दादरी में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। मामले की जांच के दौरान थाना सदर दादरी में तैनात हेड कांस्टेबल सचिन ने तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर सोमवार को गांव गौरीपुर निवासी रामफल को गिरफ्तार किया।
पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई। आवश्यक पूछताछ पूरी करने के बाद मंगलवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से अदालत के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई नियमानुसार जारी है।