फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Three posts of Deputy DEO, BEO and Project Officer vacant

डिप्टी डीईओ के तीन, बीईओ और परियोजना अधिकारी के पद खाली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Three posts of Deputy DEO, BEO and Project Officer vacant
शहर का कंडम घोषित हो चुका डीईओ कार्यालय भवन - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। शिक्षा विभाग में अधिकारियों के पद खाली होने से शिक्षा प्रबंधन व शिक्षा से जुड़ी योजनाओं के क्रियांवयन में दिक्कतें आ रही हैं। विभाग में इस समय डिप्टी डीईओ के तीन, बीईओ का एक और जिला शिक्षा परियोजना अधिकारी का एक पद खाली है। इसके चलते सभी प्रकार के प्रोजेक्टों की फाइलों के निपटान, पेंशन, पेंशन रिवाइज, मेडिकल क्लेम व अन्य मामलों से संबंधित फाइलों के निपटान न होने से जिले के सेवानिवृत्त और सेवारत कर्मचारियों को ज्यादा परेशानी आ रही है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग में सेक्शन ऑफिसर का पद खाली होने से सबसे ज्यादा दिक्कत बन रही है। सेक्शन ऑफिसर ही पेंशन रिवाइज, मेडिकल क्लेम व अन्य कई प्रकार की फाइलों पर हस्ताक्षर करता है तब जाकर फाइल ऑनलाइन अपडेट हो जाती है। बाद में फाइल हैड ऑफिस अंतिम स्वीकृति के लिए पहुंचती है। इसके चलते जिले में करीब दो हजार सेवानिवृत्त और तीन हजार से ज्यादा सेवारत कर्मचारियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। पिछले दिनों सेक्शन ऑफिसर का एडिशनल चार्ज रोडवेज विभाग में कार्यरत सेक्शन ऑफिसर को दे रखा था। अब सेक्शन ऑफिसर न होने से दिक्कत बन रही है। इसके साथ ही जिले में डिप्टी डीईओ के तीन पद स्वीकृत हैं, लेकिन तीनों ही खाली पड़े हैं। इसी प्रकार जिला शिक्षा परियोजना अधिकारी का एक पद भी खाली है। जिले मेें तीन शिक्षा ब्लॉक हैं, जिनमें बौदकलां, बाढड़ा व दादरी ब्लॅाक शामिल हैं। दादरी ब्लॉक में बीईओ का पद खाली पड़ा है।
विज्ञापन

कार्यालय भवन की दिक्कत
शिक्षा विभाग का अपना कार्यालय भी नहीं है। शिक्षा विभाग का कार्यालय इस समय शहर के कंडम राजकीय स्कूल भवन में चल रहा है। लघु सचिवालय निर्माण होने के बाद ही विभाग को कार्यालय मिलने की संभावना है। बाढड़ा शिक्षा विभाग कार्यालय के लिए भी नए भवन की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिक्त पदों को भरने के लिए सरकार की ओर से प्रयास जारी है। जल्दी ही इन पदों को भरे जाने की उम्मीद है। - डीईओ जयप्रकाश संभ्रवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed