फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Three degree drop in maximum temperature

Charkhi Dadri News: दिनभर साफ रहा मौसम, तीन डिग्री लुढ़का अधिकतम तापमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Three degree drop in maximum temperature
चरखी दादरी। जिले में बुधवार को भी दिनभर मौसम साफ रहा। 14 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से पश्चिमी हवाएं चलीं। इसके चलते अधिकतम तापमान में तीन डिग्री गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान प्रदूषण का स्तर मंगलवार के मुकाबले बुधवार को 85 एक्यूआई बढ़ा गया। मौसम वैज्ञानिक वीरवार को जिले में बादल छाने के आसार जता रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह मौसम सुहावना रहा। पहाड़ी क्षेत्रों एवं मैदानी इलाकों में ओलावृष्टि एवं बारिश के बाद तापमान गिरा है। इससे तपिश कम हो गई है। दिन का अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 18 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 19 डिग्री था। ऐसे में अधिकतम तापमान में तीन व न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

प्रदूषण की अगर बात करें तो बुधवार को औसतन स्तर 230 एक्यूआई और न्यूनतम स्तर 98 रहा। दिनभर में अधिकतम स्तर 325 एक्यूआई पहुंचा। मंगलवार की बात करें तो प्रदूषण का औसतन स्तर 145 और न्यूनतम स्तर 54 एक्यूआई था। मंगलवार के मुकाबले प्रदूषण का औसतन स्तर 85 एक्यूआई और न्यूनतम स्तर 44 एक्यूआई बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान पूरा कर चुके फसलों का कढ़ाई कार्य
किसानों ने रबी की फसलों का कढ़ाई का काम पूरा कर लिया है। अब अनाज मंडी में खुले में लाखों क्विंटल गेहूं व सरसों पड़ा है। आने वाले कुछ दिनों में तापमान फिर से बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed