फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Three accused arrested for fraudulently obtaining a loan to purchase a car.

Charkhi Dadri News: फर्जी तरीके से लोन करवा गाड़ी खरीदने के तीन आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for fraudulently obtaining a loan to purchase a car.
चरखी दादरी। फर्जी दस्तावेज पर लोन लेकर गाड़ी खरीदने के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी दादरी के वार्ड-17 निवासी अमित कुमार, भिवानी की सेवा नगर कॉलोनी निवासी जगदीश उर्फ धीरज व बिरहीकलां निवासी अमित को बुधवार अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि 13 मार्च 2024 को समसपुर निवासी नरेश कुमार ने शिकायत में बताया कि उसके भाई नसीब के नाम भिवानी स्थित एक बैंक से प्रदीप उर्फ मुड्डा ने बैंक मैनेजर और कर्मचारियों के साथ मिलकर बोलेनो कार लोन पर ले ली। लोन के दस्तावेज में उसके भाई की आईडी व फर्जी हस्ताक्षर प्रयोग किए गए। वहीं, उसका भाई नसीब 13 अक्तूबर 2023 से जेल में बंद है और उसने कोई वाहन नहीं खरीदा। प्रदीप उर्फ मुड्डा ने फर्जी तरीके से लोन पास करवाया है। पुलिस ने इस मामले में वार्ड-14 निवासी प्रदीप उर्फ मुड्डा को गिरफ्तार कर लिया था। अब एएसआई कुलदीप सिंह की टीम ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्हें पुलिस ने अदालत में पेश किया और वहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed