फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   This time, a rack of urea fertilizer will be installed in Rohtak, the next consignment will reach the district by Wednesday.

Charkhi Dadri News: इस बार रोहतक में लगेगा यूरिया खाद का रैक, बुधवार तक जिले में पहुंचेगी अगली खेप

Tue, 09 Dec 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 09 Dec 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
This time, a rack of urea fertilizer will be installed in Rohtak, the next consignment will reach the district by Wednesday.
चरखी दादरी। जिले में अब बुधवार तक यूरिया खाद की अगली खेप पहुंचेगी। किसानों को इस समय यूरिया खाद की सख्त जरूरत है। रबी की अगेती गेहूं व सरसों की पहली सिंचाई की जा रही है। ऐसे में किसान सिंचाई के दौरान यूरिया का छिड़काव करते हैं। दिसंबर माह में 10 हजार एमटी यूरिया की जरूरत है। 10 दिन पहले 600 एमटी यूरिया खाद पहुंची थी, जो हाथोंहाथ बिक गई थी। इस बार रोहतक से यूरिया का रैक लगने की उम्मीद है।
विज्ञापन

- जिले में पैक्स समितियों व शहर में जमीदारा सोसायटी की ओर से खाद का वितरण किया जाता है। इन पैक्स समितियों में बाढड़ा, बौंद कलां, डाढ़ी बाना, अटेला, मोरवाला आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं। करीब एक माह में गत रविवार को 12 हजार बैग यूरिया खाद पहुंची थी। जो उस समय वितरित हो गई थी।
विज्ञापन

इस समय 96 प्रतिशत किसानों ने रबी की गेहूं व सरसों की बिजाई का कार्य पूरा कर लिया है। अब तो सरसों की पहली सिंचाई शुरू हो चुकी है। ऐसे में सिंचाई के दौरान किसान यूरिया खाद का छिड़काव किया जाता है। मेरी फसल, मेरा पोर्टल पर दर्ज जमीन के विवरण के हिसाब से यूरिया वितरित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते अक्तूबर माह में यूरिया की 4024 मीट्रिक टन आवक हुई थी। जिले का कृषि योग्य कुल रकबा एक लाख 22 हजार 378 हेक्टेयर क्षेत्र है। वहीं, गेहूं की पछेती किस्मों की बिजाई 25 दिसंबर तक की जा सकेगी। ऐसे में यूरिया खाद की जरूरत दिसंबर व जनवरी माह तक बनी रहेगी। दिसंबर में यूरिया खाद की जरूरत ज्यादा रहेगी क्योंकि इस माह में समय फसलों की पहली सिंचाई होती है। किसान पहली व दूसरी सिंचाई के दौरान यूरिया खाद का छिड़काव करते हैं। विभाग की ओर से भी महीना वार खाद की आवक करवाई जा रही है। जमीन के हिसाब से ही खाद की मांग ऊपर भेजी गई है। जनवरी माह तक खाद की जरूरत कम होती जाएगी। जनवरी माह में 10 हजार एमटी यूरिया खाद की जरूरत रहेगी। फरवरी माह में एक हजार एमटी यूरिया की जरूरत रहेगी।


-यूरिया खाद के लिए इस बार रोहतक में रैक लगना है। बुधवार तक खाद मिल जाएगी। इस माह यूरिया की खाद ज्यादा जरूरत है। - एसडीओ कृष्ण कुमार, कृषि विभाग, दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed