{"_id":"6807f047bd32d5b3d70d8900","slug":"third-accused-in-illegal-pistol-case-arrested-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-135722-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: अवैध पिस्तौल मामले में तीसरा आरोपी पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: अवैध पिस्तौल मामले में तीसरा आरोपी पकड़ा
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में अवैध पिस्तौल रखने का आरोपी।
चरखी दादरी। पुलिस ने अवैध पिस्तौल रखने मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जींद जिले के भंभेवा निवासी दीपक उर्फ मनीष उर्फ टाइगर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और न्यायलय में पेश कर आदेशानुसार जेल भेज दिया।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि 17 जून 2021 को एसआई अनिल कुमार पुलिस टीम के साथ गश्त पड़ताल के लिए रोहतक फाटक पर मौजूद थे। उस दौरान उनको सूचना मिली कि शहर निवासी साहिल अपने मकान के सामने पिस्तौल लिए खड़ा है। इसके बाद टीम उक्त स्थान पर पहुंची तो एक युवक गली में खड़ा दिखाई दिया और पुलिस ने उसे काबू कर लिया।
टीम के लड़के की तलाशी लेने पर उसकी पैंट से एक देसी पिस्तौल 315 बोर बरामद हुई। बाद में पुलिस ने पिस्तौल कब्जे में ले ली और आरोपी को थाने ले जाकर शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। इस मामले में पुलिस आरोपी साहिल व सतीश को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी सतीश ने पुलिस को बताया था कि उसने यह पिस्तौल मनीष नाम के लड़के से गोहाना बस अड्डा से लिया था।
विज्ञापन
मनीष से उसकी दोस्ती फेसबुक पर हुई और अकाउंट टाइगर नाम से था। पुलिस ने फेसबुक अकाउंट को वेरिफाई किया और आरोपी का पता लगाकर उसे दबोच लिया। अब न्यायलय ने आरोपी को भिवानी जेल में बंद करने के आदेश दिए हैं।