{"_id":"5dffb3608ebc3e87a3594d6b","slug":"third-acccused-person-arested-in-air-forse-onlione-paper-solve-case-charkhidadri-news-rtk5336593119","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरफोर्स का ऑनलाइन पेपर साल्व कराने का तीसरा आरोपी काबू, दो दिन के रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरफोर्स का ऑनलाइन पेपर साल्व कराने का तीसरा आरोपी काबू, दो दिन के रिमांड पर
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में एयरफोर्स पेपर साल्व मामले का तीसरा आरोपी सोनू।
- फोटो : CharkhiDadri
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइट हैक कर एयरफोर्स की ऑनलाइन परीक्षा का पेपर साल्व कराने के तीसरे आरोपी को दादरी सीआईए टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी सोनू जींद जिले के गांव खरक रामजी का रहने वाला है। उसे पुलिस ने कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ चल रही है। इस मामले के दो आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि गत 22 सितंबर को एयरफोर्स एयरमैन की ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की गई थी। दादरी सीआईए को गुप्त सूचना मिली थी कि बाढड़ा उपमंडल के तोता की ढाणी स्थित एक मकान में बैठकर कुछ लोग पेपर साल्व करवा रहे हैं। सूचना मिलते ही सीआईए और बाढड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उससे पहले ही गिरोह में शामिल सात-आठ लोग दो गाड़ियों में बैठकर फरार हो गए थे। पुलिस ने मौके से लैपटॉप, मोबाइल, वाई-फाई एंटीना सहित अन्य दस्तावेज बरामद किए थे। पुलिस ने इस संबंध में डोहकी निवासी सन्नी सहित अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।
प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी सन्नी को पुलिस ने एक अक्तूबर को बाढड़ा से गिरफ्तार किया था। वहीं, दूसरे आरोपी डालनवास निवासी भूपेंद्र को भी पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। प्रवक्ता ने बताया कि मामले के तीसरे आरोपी जींद जिले के गांव खरक रामजी निवासी सोनू को अब दादरी सीआईए ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि फिलहाल आरोपी से पूछताछ चल रही है और रिमांड वधि पूरी होने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
एयरफोर्स की टीम भी पहुंची थी तोता की ढाणी
गिरोह का भंड़ाफोड़ होने के बाद एयरफोर्स के अधिकारी भी जांच के लिए तोता की ढाणी स्थित मकान पर पहुंचे थे। एयरफोर्स की टीम ने यहां करीब एक घंटे तक निरीक्षण किया था और उस दौरान बाढड़ा डीएसपी सहित थाना प्रभारी भी वहां मौजूद रहे थे। मौके का निरीक्षण करने के बाद टीम लौट आई थी।
चरखी दादरी के पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि आरोपी सन्नी और भूपेंद्र को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि अब जींद जिले के खरक रामजी निवासी सोनू को सीआईए टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।