फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Thick cable will be installed with new meter for uninterrupted power

निर्बाध बिजली के लिए नए मीटर के साथ लगेगी मोटी केबल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Thick cable will be installed with new meter for uninterrupted power
चरखी दादरी। बिजली निगम ने शहर के लाइन लोस को कम करने व निर्बाध 24 घंटे बिजली आपूर्ति करने का प्लान तैयार किया है। इसका मकसद सर्वप्रथम सर्दी के मौसम में सुबह-शाम होने वाली चोरी पर हर तरह से अंकुश लगाना है। निगम नए मीटर व मोटी केबल लगाएगा। निगम का प्लान है कि मार्च 2022 तक शहर का लाइन लोस 15 प्रतिशत से नीचे आए। इस समय शहर में 20 प्रतिशत लाइन लोस है। इसके लिए बिजली निगम ने शहर में मार्च 2022 तक एलआरपी योजना को पूरा करने की प्लानिंग पर भी काम शुरू कर दिया है। निगम की चार टीमों ने इस पर काम शुरू कर दिया है। इसकी सर्वे रिपोर्ट जल्द ही तैयार की जाएगी। फोरमैन की देखरेख में ये टीमें पूरे शहर में सर्वे कर रिपोर्ट तैयार करेंगी।
विज्ञापन

निगम की योजना शहर में (एलआरपी) लोस रिडक्शन प्रोग्राम के तहत लाइन लोस एवं निगम के घाटे को कम करना है। इस योजना के तहत बिजली की क्षमता भी बढ़ाई जाएगी। योजना के तहत शहर में नए मीटर लगाने के साथ-साथ मोटी केबल भी लगाई जाएगी। नीची पड़ रही तारों को ऊंचा किया जाएगा। शहर के लाइन लोस को कम किया जाएगा। इससे शहरवासियों को 24 घंटे बिजली मिलने के साथ ही फॉल्ट से भी छुटकारा मिलेगा। शहर में इस समय करीब 17 हजार बिजली उपभोक्ता हैं। प्रति माह की बिजली खपत 80 से 90 लाख यूनिट है।
विज्ञापन

बढ़ाई जा रही पावर स्टेशनों की क्षमता :
जिले के गांव पैंतावास कलां में 33 केवीए का पावर सब स्टेशन बनाया जा चुका है। शहर के रेलवे रोड पावर सब स्टेशन की क्षमता भी बढ़ाई गई है। गांव मकड़ाना और मकड़ानी पावर स्टेशनों की क्षमता भी बढ़ार्ई है। गांव कमोद में 33केवीए का नया सब स्टेशन चालू हो गया है। गांव मोरवाला में सब स्टेशन की क्षमता बढ़ाकर 20 एमवीए की जा रही है। शहर के एक और 33केवीए का पावर सब स्टेशन बनाए जाने की प्लान पर कागज प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
सर्वे के बाद शहर में लगेंगे नए पोल -
सर्वे में बिजली पोल की मौजूदा संख्या और भविष्य में जरूरत, तारों की क्षमता, केबल लंबाई का भी आकलन किया जाना है। सर्वे के बाद निगम शहर में जरूरत के अनुसार नए पोल और नई तारें लगाएगा। इसी प्रकार जरूरत के अनुसार ट्रांसफार्मर बदले जाएंगे। शहर के सभी भागों में मोटी केबल लगाई जाएंगी, ताकि चोरी की कोई गुंजाइश ही नहीं रहे।

80 हजार है आबादी, शहर को मिलेगी 24 घंटे बिजली -
एलआरपी योजना पूरी होने के बाद शहर के लोगों को 24 घंटे निर्बाध बिजली मिलेगी। फॉल्ट संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिल सकेगा। शहर में इस समय दो मेन पावर सब स्टेशन के जरिए बिजली आपूर्ति की जा रही है। शहर के कुछ एरिया में घसोला 33 केवी पावर सब स्टेशन के जरिये बिजली आपूर्ति की जा रही है। शहर में वार्डों की संख्या 21 और आबादी करीब 80 हजार है। जिला बन जाने के बाद यहां बिजली की खपत बढ़ी है। ऐसे में पूरे ढांचे को अपडेट किए जाने की भी जरूरत है, ताकि बिजली की किल्लत नहीं होने पाए।
वर्जन:::
निगम शहर में लाइन लोस को 15 फीसदी से नीचे लाने की कोशिश में जुटा है। नए कंडक्टर लगाए जाएंगे ताकि बिजली की सीधी चोरी नहीं हो सके।
- एसडीओ प्रदीप कुमार, बिजली निगम, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed