फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   There's no respite from pollution, with the minimum temperature reaching 10 degrees.

Charkhi Dadri News: प्रदूषण से राहत नहीं, 10 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान

Wed, 12 Nov 2025 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 12 Nov 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
There's no respite from pollution, with the minimum temperature reaching 10 degrees.
चरखी दादरी।
विज्ञापन


दादरी जिले में मौसम ने अब करवट ले ली है। सुबह और शाम की ठंडक के साथ अब दोपहर के समय भी सर्द हवाओं का अहसास होने लगा है। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह की शुरुआत हल्के कोहरे और ठंडी हवा के साथ हुई। किसान वर्ग के लिए यह मौसम राहत भरा जरूर है, लेकिन बढ़ता प्रदूषण चिंता का कारण बना है।
तापमान में गिरावट के चलते हवा की सेहत भी बिगड़ रही है और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) लगातार खराब श्रेणी में बना हुआ है। बुधवार को 17 अंकों की गिरावट के साथ एक्यूआई 338 दर्ज किया गया। मंगलवार को यह आंकड़ा 355 था।
विज्ञापन


अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्या
मौसम में हो रहे बदलाव के कारण मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। इन दिनों अस्पतालों में वायरल बुखार, खांसी-जुकाम, गले में दर्द के अलावा सांस लेने में परेशानी, आंखों में दर्द, जलन आदि से पीड़ित लोग अधिक आ रहे हैं। नागरिक अस्पताल के अलावा जिला के निजी अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन





18 तक स्थिर रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आगामी एक सप्ताह तक जिले सहित पूरे हरियाणा में मौसम शुष्क और स्थिर रहने की संभावना है। राज्य में 18 नवंबर तक कोई खास परिवर्तन नहीं होगा। इस अवधि के दौरान उत्तर और उत्तर-पश्चिमी हवा ल्की से मध्यम गति से चलती रहेगी, जो दिन के तापमान को थोड़ा स्थिर रखेगी लेकिन रात में ठंड बढ़ा सकती हैं। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इस दौरान अधिकतम तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।



ठंड से बिगड़ रहा एक्यूआई

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि नवंबर के मध्य में इस तरह का तापमान सामान्य है, लेकिन ठंडी हवाएं हवा में नमी कम कर देती हैं, जिससे धूल और प्रदूषक तत्व ऊपर उठने के बजाय नीचे ही रह जाते हैं। इससे वायु गुणवत्ता में गिरावट आती है। यही वजह है कि सुबह और शाम के समय शहरों में धुंध और स्मॉग की परत देखने को मिल रही है।




::::::
मौसम आमतौर पर 18 नवंबर तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलने की संभावना है, जिससे सुबह व शाम को हल्की ठंड बनी रहेगी है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी परंतु रात्रि तापमान में हल्की गिरावट रहने की संभावना है।

- डॉ. मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed