फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   There will be reorganization of booths when the number of voters reaches more than 1500.

Charkhi Dadri News: मतदाता संख्या 1500 से ज्यादा पहुंचने पर बूथों का होगा पुनर्गठन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
There will be reorganization of booths when the number of voters reaches more than 1500.
मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करती
चरखी दादरी। उपायुक्त मनदीप कौर ने शुक्रवार को लघु सचिवालय सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और निर्वाचक पंजीयक अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली। इसमें उन्होंने बूथों के स्टेट्स को लेकर जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनदीप कौर ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिन बूथों पर मतदाताओं की संख्या पंद्रह सौ से ज्यादा हो गई है, वहां बूथों का पुनर्गठन या समायोजन किया जाना है। इसके अलावा किसी बूथ की इमारत जर्जर है तो उन बूथों का साथ लगते किसी सरकारी भवन में भवन परिवर्तन किया जाएगा। इसके साथ किसी एक ही भवन में स्थित बूथों के वोटों का सम्मिश्रण भी किया जाएगा। इस प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा, ताकि उन्हें मतदान करने में किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बैठक में उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सुझाव भी लिए। उन्होंने बताया कि 5 जनवरी 2024 तक मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाना है। उन्होंने युवाओं का आह्वान कि एक जनवरी 2024 को 18 साल की उम्र पूरी करने वाले सभी युवा अपनी वोट अवश्य बनवाएं ताकि मिलकर एक मजबूत लोकतंत्र का निर्माण करने में अपनी भूमिका अदा कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा की अभिभावक प्राप्त आवेदनों के अनुसार किसी कारण से जो वोट काटे जाने है और जो वोट जोड़े जाने हैं, उनके बारे में सभी प्रतिनिधियों को लिस्ट उपलब्ध करवा दी गई है। इस बारे में अगर कोई दावे या आपत्ति हैं तो पांच दिन में चुनाव कार्यालय या संबंधित सहायक निर्वाचक अधिकारी के कार्यालय में शिकायत दे सकता है। साथ ही सभी प्रतिनिधि बीएलओ की लिस्ट जल्द उपलब्ध करवा दें और लोगों को भी जानकारी दें।



जानिये...किस कार्य के लिए भरे कौन-सा फार्म
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कोई भी व्यक्ति जिसकी आयु एक जनवरी 2024 को 18 वर्ष या इससे अधिक होगी वह फार्म नंबर 6 भरकर संबंधित बीएलओ या जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा करवा सकता है। इसे अलावा एनआरआई मतदाता वोट बनवाने के लिए फार्म नंबर 6ए, आधार से वोट कार्ड को लिंक करने के लिए फार्म 6बी, किसी मृतक मतदाता अथवा स्थायी तौर पर स्थानांतरित मतदाता द्वारा वोट कटवाने के लिए फार्म नंबर 7 और मतदाता पहचान पत्र में किसी प्रकार की शुद्धि हेतु फार्म नंबर 8 भरकर जमा करवा सकते हैं। ये सभी कार्य ऑनलाइन भी किए जा सकते हैं।



- ये रहे मौजूद

इस अवसर पर एसडीएम सुरेश कुमार, एसडीएम नवीन कुमार, सीटीएम आशीष सांगवान, डीआईओ सुनील कुमार, आप पार्टी से शिवेंद्र उर्फ रिंपी फौगाट, इनेलो से राहुल मराहठा, कांग्रेस से नरेंद्र सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और अन्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed