{"_id":"66259c85c1b9c8dede027e14","slug":"there-will-be-no-unannounced-power-cuts-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-116605-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: नहीं होगी अघोषित बिजली कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: नहीं होगी अघोषित बिजली कटौती
Mon, 22 Apr 2024 04:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 22 Apr 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। गर्मी से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन विभाग ने बिजली निगम के अधिकारियों को अघोषित बिजली कटौती बंद करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत आपूर्ति बंद करने से एक दिन पहले उपभोक्ताओं को पूर्व सूचना देने के लिए कहा गया है। आपदा प्रबंधन ने लोगों को बिजली बचाने के लिए भी जागरूक करने के लिए कहा है क्योंकि गर्मी में बिजली की खपत ज्यादा होती है।
भारतीय मौसम विभाग ने इस बार अधिक गर्मी रहने का अनुमान जताया है। इस चेतावनी के बाद आपदा प्रबंधन विभाग भी सतर्क हो गया है। आमजन की सुविधा के लिए सभी आवश्यक मूलभूत प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं क्योंकि भीषण गर्मी से बचाव के लिए बिजली और पानी की खपत बढ़ जाती है। आजकल घरों में कूलर, पंखे, वातानुकूलन के उपकरण भी लगे हैं जिससे बिजली की मांग बढ़ रही है।
इन जरूरी बिंदुओं को देखते हुए आपदा प्रबंधन की ओर से विशेष हिदायतें जारी की गईं हैं। बिजली निगम के लिए जारी हिदायतों में कहा गया कि आकस्मिक कटौती से एक दिन पहले उपभोक्ताओं को सूचित किया जाए ताकि वे अपने स्तर पर प्रबंध कर सकें। आबादी के हिसाब से बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करने की भी हिदायत दी गई है। बिजली की आवृत्ति बढ़ाने और कम वोल्टेज की समस्या भी सुलझाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
निगम के कर्मचारियों को सतर्क रहने के लिए भी कहा गया है ताकि बिजली आपूर्ति में व्यवधान आने पर खराबी को जल्द ठीक किया जा सके और लोगों को कठिनाई न झेलनी पड़े। बिजली के बैकअप पर विशेष ध्यान दिया जाए। निगम इन सभी हिदायतों को पूरा करने में जुटा है। इसके तहत बिजलीघरों में जरूरी सुधार कार्य कराए गए हैं। नए ट्रांसफार्मर और तार आरक्षित रखे गए हैं। जरूरत के अनुसार पोल लगाए जा रहे हैं।
बिजली निगम ने वितरण व्यवस्था के रखरखाव का काम पूरा कर लिया है। सभी कर्मचारियों को सतर्क कर दिया गया है। कुछ ट्रांसफार्मर आरक्षित रखे गए हैं। - प्रवीन कुमार, कनिष्ठ अभियंता, बिजली निगम, चरखी दादरी।