{"_id":"68029579057e3fe6950174e2","slug":"there-was-a-current-in-the-floor-from-the-flour-mill-an-elderly-woman-mopping-the-floor-died-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-135460-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: आटा चक्की से फर्श में आया करंट, पोछा लगा रही बुजुर्ग महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: आटा चक्की से फर्श में आया करंट, पोछा लगा रही बुजुर्ग महिला की मौत
विज्ञापन
बौंदकलां। गांव हिंडोल में घर में झाडू-पोछा कर रही एक बुजुर्ग महिला की करंट लगने से मौत हो गई। बिमला (68) हादसे के वक्त घर पर अकेली थीं। आटा चक्की से फर्श में करंट आया और पोछा लगा रहीं बिमला देवी की मौत हो गई। मृतका के पति दयानंद के बयान पर बौंदकलां थाना पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
मृतका के पति दयानंद ने बताया कि वह और बिमला दोनों घर पर रहते थे। शुक्रवार सुबह वह खेत में चला गया और बिमला घर पर अकेली थी। सुबह बिमला घर पर पोछा लगा रही थी और साथ ही आटा चक्की चला रखी थी। उसी दौरान जब वह चक्की के पास पहुंची तो मोटर में करंट आने के कारण फर्श में गीला होने के कारण करंट आ गया और बिमला को अपनी चपेट में ले लिया।
सुबह गाड़ी का तेल खत्म होने के कारण दयानंद खेत में फंसा हुआ था। इसके बाद उन्होंने बिमला को रुपये लेकर आने के लिए कई बार फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद उन्होंने अपने पड़ोसियों के पास किया तो वह घर पर रुपये लाने के लिए गया। उस वक्त बिमला फर्श पर बेसुध होकर गिरी हुई थी।
विज्ञापन
बाद में उसने दयानंद को सूचना दी और दोनों बिमला को लेकर दादरी नागरिक अस्पताल में पहुंचे। यहां पर चिकित्सकों ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर बौंदकलां थाना से जांच अधिकारी एएसआई अजीत सिंह ने कागजी प्रक्रिया पूरी करवाई और दयानंद के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
मृतका की हैं तीन बेटियां
मृतका की तीन बेटियां हैं और तीनों ही विवाहित हैं। घर पर दोनों अकेले रहते थे। अब बिमला के जाने से दयानंद का सहारा छीन गया और घर पर अब अकेले ही बच गया है।