{"_id":"69e292fa373377c941096239","slug":"there-is-neither-enough-space-in-the-market-nor-any-concrete-lifting-arrangement-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-154062-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: मंडी में न तो पर्याप्त जगह है और न ही उठान की कोई ठोस व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: मंडी में न तो पर्याप्त जगह है और न ही उठान की कोई ठोस व्यवस्था
Sat, 18 Apr 2026 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 18 Apr 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
अनाज मंडी में खुले में पड़ा अनाज।
- फोटो : 1
बाढड़ा। अनाज मंडी में हजारों क्विंटल गेहूं खुले आसमान के नीचे रखा है। किसानों व आढ़तियों का कहना है कि मंडी में न तो पर्याप्त जगह है और न ही उठान की कोई ठोस व्यवस्था की गई है। किसानों को मजबूरी में गेहूं को खुले में डालना पड़ रहा है। किसान अजीत, मंजीत, सुरेश, अनिल व कपिल ने कहा कि कई दिनों से खरीद प्रक्रिया भी मंद गति से चल रही है। किसानों को बिक्री के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। बार-बार मांग उठाने के बावजूद किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है और न ही उठान के लिए उचित प्रबंध किए जा रहे हैं।
किसानों का कहना है कि यदि जल्द ही उचित व्यवस्था नहीं की गई तो उन्हें नुकसान झेलना पड़ेगा। किसानों ने प्रशासन से उठान में तेजी लाने व पर्याप्त बारदाना उपलब्ध करवाने की मांग की है। अनाज मंडी में शुक्रवार तक 6,69,060 क्विंटल गेहूं की आवक हुई है, जबकि 26,252 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है। 11,539 क्विंटल गेहूं का उठान हुआ है। अब तक 332 क्विंटल सरसों की आवक हुई है। शुक्रवार को 78 किसानों को गेटपास जारी किए गए।