फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   There are a lot of expectations from the central government's budget...

Charkhi Dadri News: केंद्र सरकार के बजट से जिलावासियों को काफी उम्मीदें...

Tue, 23 Jul 2024 05:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 23 Jul 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
There are a lot of expectations from the central government's budget...
चरखी दादरी। जिलावासियों को केंद्र सरकार के आम बजट से काफी उम्मीदें हैं। लोगों को जिले में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए औद्योगिक इकाई खोलने और इसके लिए विशेष बजट पैकेज देने की उम्मीद है। लोगों का कहना है कि दादरी जिले के विकास के लिए इस बजट में विशेष प्रावधान हो। बजट आम सभी नागरिकों को राहत देने वाला और महंगाई पर अंकुश लगाने वाला हो।
विज्ञापन

किस वर्ग को बजट से क्या है आस
व्यापारी वर्ग:
- बजट में आयकर में छूट का प्रावधान हो। जीएसटी का सरलीकरण किया जाए। करों में विशेष रियायत देने का प्रावधान बजट में होना चाहिए। बजट आम आदमी को राहत देने वाला हो। बजट व्यापारियों के हित में हो। - रविंद्र गुप्ता
विज्ञापन

- बजट ऐसा हो जिससे आम आदमी को महंगाई से राहत मिले। कारोबारियों को करों से राहत मिले। करों का सरलीकरण होना चाहिए। आयकर में छूट का दायरा बढ़ाना चाहिए। जिले में बड़ा कारखाना खुलने का प्रावधान हो। - श्रीभगवान बंसल
विज्ञापन
विज्ञापन

- बजट ऐसा हो जिससे आम आदमी को हर प्रकार से राहत मिले। कारोबार को बढ़ावा मिले। जीएसटी की दरों में संशोधन हो। बजट संतुलित हो ताकि महंगाई पर रोक लगे। बजट कारोबारियों के अनुकूल हो। - संदीप फौगाट
- औद्योगिक इकाई खोलने के लिए बजट में विशेष पैकेज का प्रावधान हो। जीएसटी की दरों में संशोधन हो। बजट संतुलित हो ताकि महंगाई पर रोक लगे। सरकार को आम आदमी को महंगाई से राहत देनी चाहिए। -जयभगवान मस्ताना


युवा वर्ग:
बजट में युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों का प्रावधान हो। सरकारी क्षेत्र में रोजगार के अवसर ज्यादा मिलें। इसके लिए बजट में विशेष प्रावधान करना चाहिए। युवाओं को रोजगार की सख्त जरूरत है। - साहिल शर्मा
बजट में ऐसा प्रावधान हो जिससे युवाओं को और अधिक रोजगार मिल सके। उत्पादन पर ज्यादा बल देना चाहिए। निजी वर्ग के साथ सरकारी क्षेत्र को भी उन्नत करना चाहिए। बजट संतुलित होना चाहिए। - मनजीत
सरकार युवाओं को रोजगार देने पर ज्यादा ध्यान दे। बेरोजगार न मिलने से समाज दूसरी तरफ जाता है। बजट युवा वर्ग का हितैषी होना चाहिए। युवाओं के लिए रोजगार का प्रावधान बजट में हो। - मोहित कादयान
बजट में ऐसा प्रावधान हो जिससे युवाओं को अधिकतम रोजगार मिल सके। आज युवा वर्ग में भविष्य के लिए निराशा है। युवा को केवल रोजगार चाहिए। बजट आम आदमी के अनुकूल होना चाहिए। - टीनू, साहुवास

महिला वर्ग:
बजट में महिलाओं के लिए अलग से प्रावधान हो। महंगाई पर रोक लगने इसके लिए बजट में विशेष व्यवस्था हो। बजट में युवा वर्ग के लिए रोजगार के अवसरों का प्रावधान हो। बजट महंगाई पर रोक लगाने वाला हो। - पुष्पा कालरा
बजट में घरेलू सामान की चीजों पर करों में राहत मिलनी चाहिए। मिर्च-मसाला और दाल आदि सामान से जीएसटी की दरें कम होनी चाहिए। रसोई गैस सिलिंडर सस्ता होना चाहिए। दूध और इससे बने उत्पाद सस्ते हों। - पूजा रावल
बजट में आम आदमी की जरूरत के सामान को सस्ता करना चाहिए। कॉपी, कागज और स्टेशनरी पर जीएसटी की दर घटानी चाहिए। इससे किताब भी सस्ती होगी। घरेलू सामान 40 प्रतिशत तक सस्ता हो। महंगाई से राहत मिले। - कृष्णा

बजट में महिलाओं के लिए सुविधाओं का अलग से प्रावधान हो। महंगाई पर रोक लगाने के लिए बजट में विशेष व्यवस्था हो। बजट ऐसा हो जिससे हर प्रकार की वस्तु सस्ती हो। महंगाई के बराबर सभी लाेगों की आय भी बढ़े। - नीलम

पूर्व कर्मचारी:
-आयकरदाता का राष्ट्र निर्माण में सराहनीय योगदान है। इसलिए बजट में आयकरदाताओं को राहत मिले। वरिष्ठ आयकरदाताओं को विशेष छूट मिलनी चाहिए। आयकर की सीमा में छूट का दायरा बढ़ाना चाहिए। - स्वतंत्र सिंह, पूर्व प्रवक्ता
-आयकर की सीमा में छूट का दायरा बढ़ाना चाहिए। सरकार को आयकरदाता का बोझ कम करना चाहिए। बजट कर्मचारी वर्ग के हित में होना चाहिए। आम आदमी को महंगाई से राहत देने वाला बजट हो। - राजेंद्र सिंह यादव, सेवानिवृत्त कर्मचारी
-बजट में आयकर में छूट का दायरा बढ़ाना चाहिए ताकि लोगों को कर से कुछ राहत मिल सके। बजट में युवा रोजगार पर ध्यान देना चाहिए। महंगाई पर अंकुश का प्रावधान हो। बजट आम आदमी के हित में हो। - कुलदीप सिंह, पूर्व एचसीएस अधिकारी

-सरकार को बजट में कर्मचारी पेशे से जुड़े लोगों के लिए कुछ राहत देनी चाहिए। बजट ऐसा हो जिससे रोजगार के अवसर बढ़े और महंगाई पर रोक लगे। बजट में आयकर में छूट का प्रावधान जरूर हो। - घनश्याम जांगड़ा, पूर्व प्रवक्ता, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed