फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   theft in ornament shop

Charkhi Dadri News: आभूषण की दुकान में चोरों ने लगाई सेंध, गहनों और नकदी पर किया हाथ साफ

Mon, 28 Jul 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 28 Jul 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
theft in ornament shop
बाढड़ा स्थित ज्वेलरी शॉप में हुई चोरी के बाद जांच करने पहुंची पुलिस टीम। संवाद
फोटो 17
विज्ञापन


बाढड़ा स्थित आभूषण की दुकान में हुई चोरी के बाद जांच करने पहुंची पुलिस टीम। संवाद
- स्वर्णकार की शिकायत पर बाढड़ा थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच की शुरू, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। कस्बे में लोहारू रोड पर स्थित आभूषण की दुकान में बीती रात चोरों ने सेंध लगाकर लाखों रुपयों के सोने-चांदी के आभूषण व नकदी चुरा ली। सुबह दुकान मालिक को चोरी की सूचना मिली तो 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, चोरी की घटना पर व्यापारी संगठनों ने रोष प्रकट किया है।
लक्ष्य ज्वेलर्स नामक दुकान में चोरों ने देर रात्रि घटना को अंजाम दिया। दुकान के मालिक भांडवा निवासी देवेंद्र सोनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चोरों ने दुकान का ताला तोड़ा और अंदर शीशों को भी तोड़ दिया। चोर अंदर रखे 18 तोले सोने के आभूषण, 15 किलोग्राम चांदी व पांच हजार की नकदी चुरा ले गए।
विज्ञापन

सुबह दुकानदार को चोरी की सूचना मिली तो वह दुकान पर पहुंचे। वहां का दृश्य देखकर वह दंग रह गए। इसके बाद 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके का मुआयना किया। वहीं, दुकान में लगे सीसीटीवी के अलावा आसपास लगे सीसीटीवी का फुटेज भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना पर कृष्ण सोनी, यशवीर सोनी, जयवीर, सुंदर सिंह, बलजीत श्योराण, विजेंद्र सांगवान, नरेंद्र जांगड़ा आदि दुकानदारों व व्यापारियों में रोष जताया है। व्यापार मंडल ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग की है।
इस संबंध में एसएचओ, बाढड़ा थाना पुलिस सुनील कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही मामले का पटाक्षेप किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed