{"_id":"686024473e394c79fe001ba7","slug":"theft-in-house-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-139610-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: दो सप्ताह से बंद घर से चोरों ने गहने व सिक्के चुराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: दो सप्ताह से बंद घर से चोरों ने गहने व सिक्के चुराए
Sat, 28 Jun 2025 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 28 Jun 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
फोटो-02 वार्ड-15 में तोड़ा गया सीढि़यों का गेट दिखाता युवक। संवाद
फोटो- 03
घर में चोरी के बाद खुली पड़ी संदूक। संवाद
फोटो-04
घर में चोरी के लिए तोड़ा गया छत पर फाइबर शेड। संवाद
- शहर के वार्ड-15 स्थित सिंघान मोहल्ला में हुई वारदात, सूचना मिलने पर शनिवार सुबह दादरी पहुंचीं मकान मालकिन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर के वार्ड-15 स्थित सिंघान मोहल्ला में दो सप्ताह से बंद पड़े मकान में चोरों ने दस्तक देकर सोने के गहनों व चांदी के सिक्कों पर हाथ साफ कर लिया। मकान मालकिन का कहना है कि घर में करीब 2 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के गहने रखे हुए थे। डायल 112 पुलिस ने मौके का मुआयना किया और महिला के बयान दर्ज किए।
महिला रेखा देवी गुप्ता ने बताया कि उनका बेटा छत्तीसगढ़ में निजी बैंक में नौकरी करता है। दो सप्ताह पहले उनके पति विनोद कुमार बेटे से मिलने के लिए छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गए हैं। इसके बाद रेखा भी अपने मायके बहु झोलरी चली गई। घर के सभी प्रवेश द्वार पर ताला लगा दिया था। मुख्य गेट की चाबी अपनी पड़ोसन बगला को दे दी और पौधों में पानी डालने की बात कहकर मायके के लिए रवाना हुई।
बगला प्रतिदिन पौधों में पानी डालती थी। दो दिन से पौधों में पानी नहीं डाला और शनिवार को पानी डालने के लिए घर आई थी। यहां पहुंची तो छत के कमरे का ताला टूटा हुआ था। टिन शेड टूटा हुआ था।
विज्ञापन
बाद में बगला ने यह जानकारी रेखा गुप्ता को दी। सूचना मिलते ही रेखा अपने घर पहुंचीं तो कमरों के ताले टूटे मिले और अलमारी व बेड व संदूक खुली पड़ी थी। सामान की जांच की तो चेन, टॉप्स, लॉकेट, पायल व चांदी के सिक्के चोरी मिले। बाद में उन्होंने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है।
- घर में ऐसे घुसे चोर
चोरों ने दीवार से छत पर चढ़ाई की और बाद में छत पर लगे फाइबर शेड को तोड़कर अंदर प्रवेश किया। पहले ऊपर के कमरे का ताला पास में बेड के नीचे रखी चाबी से खोला। यहां से कुछ न मिलने पर नीचे पहुंचे। सीढि़यों का गेट तोड़कर नीचे पहुंचे और यहां पर भी कमरों व अलमारी का ताला तोड़ा।
- सीसीटीवी फुटेज दिखाने से पड़ोसियों का इन्कार
जब रेखा देवी और अन्य परिजन पड़ोसियों के पास सीसीटीवी फुटेज देखने के लिए गए तो उन्हाेंने फुटेज दिखाने से मना कर दिया। किसी ने सीसीटीवी खराब बताए और किसी ने पुलिस के आने पर ही फुटेज दिखाने की बात कही।
वर्सन:
अब तक हमें शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलेगी तो पुलिस कार्रवाई करेगी। मामले की जांच कर आरोपी को काबू किया जाएगा।
-सन्नी कुमार, थाना प्रभारी, दादरी शहर