{"_id":"5e10d9b28ebc3e879e19a512","slug":"theft-charkhidadri-news-rtk5356562174","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही रात में तीन घरों को चोरों ने बाया निशाना, हजारों की नगदी सहित लाखों के गहने चुराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही रात में तीन घरों को चोरों ने बाया निशाना, हजारों की नगदी सहित लाखों के गहने चुराए
विज्ञापन
theft
- फोटो : CharkhiDadri
रानीला गांव में शुक्रवार रात में तीन घरों को चोरों ने अपना निशाना बनाकर हजारों की नकदी और लाखों के गहनों पर हाथ साफ कर लिया। चोरों ने रिटायर्ड बीएसएफ एएसआई, किरयाणा स्टोर संचालक और किसान के घर में वारदात को अंजाम दिया। तीनों घटना में करीब बारह से पंद्रह लाख के नुकसान का अंदेशा जताया गया है। अचीना ताल चौकी पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। पुलिस ने इस संबंध में पीड़ित मकान मालिकों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
तीन घरों में से दो में चोर मेन गेट से दाखिल हुए जबकि एक में साथ लगती दीवर फांदकर अंदर आए। तीनों मकान मालिकों को शुक्रवार रात हुई वारदातों का शनिवार सुबह पता चला। इसके बाद मामले की सूचना अचीना ताल चौकी पुलिस को दी गई। एक ही रात में तीन वारदात सामने आने की सूचना पाकर अचीना ताल चौकी पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया। पुलिस टीमों ने करीब एक घंटे तक घटनास्थलों की जांच की और इस दौरान पीड़ित मकान मालिकों ने पुलिस को शिकायत भी सौंपी।
वारदात-एक:- अलमारी, संदूक और सूटकेस में रखे गहने और नगदी निकाली
रानीला निवासी गोवर्धन पेशे से किसान है। शुक्रवार रात घर पर वो और उसका बेटा सतीश ही मौजूद थे। गोवर्धन ने बताया कि उसका भाई पुलिस विभाग में है और उसकी पत्नी शुक्रवार रात उसके भाई के घर पर ही थी। गोवर्धन ने बताया कि घर में रखी संदूक, अलमारी और सूटकेस में नगदी और गहने रखे हुए थे जिन्हें चोर निकाल ले गए। पीड़ित ने बताया कि घर पर करीब बारह हजार की नकदी, सोने के टोपस, अंगुठी, पाजेब, चांदी का नारियल, हथफूल व चुटकी आदि गहने ले गए। पीड़ित ने बताया कि घटना में उसे चार से पांच लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
वारदात नंबर-दो:- दीवार फांदकर रिटायर्ड एएसआई के घर में हुए दाखिल
गांव अचीना राजकुमार पुत्र सुभाचंद बीएसएफ से एएसआई रिटायर्ड हैं। शुक्रवार रात वो प्लॉट में सो रहे थे जबकि उनका भाई अपने परिवार सहित एक कमरे में सो रहा था। पीड़िता राजकुमार ने बताया कि घर के दो कमरों में रखी अलमारियों, सूटकेस और संदूक में नगदी और गहने रखे हुए थे। चोरों ने उनके घर से करीब चालीस हजार की नकदी, सहित 30 तोले सोने के गहने और करीब 700 ग्राम चांदी के गहने चोरी कर लिए। उनके घर में चोर दीवार फांदकर दाखिल हुए और इसके बाद मेन गेट खोलकर अंदर आ गए। सुबह जब वो सोकर उठे तो वारदात का पता चला।
वारदात नंबर-तीन:- नौ साल से परिवार कर था चांदी के सिक्के इक्ट्ठे, ले गए चोर
रानीला निवासी राजकुमार पुत्र प्रभाती सिंह के मकान में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़ित राजकुमार ने बताया कि उसके पिता का गत 27 दिसंबर को देहांत हो गया था। घर पर वो अकेला और उसकी पत्नी दूसरे घर में थी जबकि बेटियां उसके भाई के घर थी। देर रात चोर घर में दाखिल हुए और बैड में रखे गहनों और अलमारी में रखी नकदी पर हाथ साफ कर लिया। पीड़ित ने बताया कि वो पिछले नौ साल से हर धनतेरस पर एक चांदी का सिक्का खरीदकर इक्ट्ठे कर रहे थे। चोरों ने वारदात में घर से चांदी के सिक्के, हार, मंगलसूत्र और दस हजार की नगदी चोरी कर ली।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। हमने डॉग स्क्वॉयड, एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया था। तीनों घरों में परिवार के सदस्य मौजूद थे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
भगत सिंह, एसआई एवं अचीना ताल चौकी इंचार्ज