फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The young man who went to bathe with friends drowned in the canal

दोस्तों संग नहाने गया युवक नहर में डूबा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
The young man who went to bathe with friends drowned in the canal
चरखी दादरी। दोस्तों संग नहाने गया एक युवक शनिवार को भैरवी-चरखी रोड से गुजर रही नहर में डूब गया। मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने उसकी तलाश में नहर के अंदर सर्च अभियान भी चलाया, लेकिन देर शाम तक भी उक्त युवक का सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मूलरूप से भिवानी के देवसर निवासी रमेश ने बताया कि उसकी चार संतानें हैं, जिनमें दो बेटे और दो बेटियां हैं। उसका बड़ा बेटा रविंद्र (30) शनिवार सुबह नहर पर नहाने के लिए अपने दोस्तों के पास गया था। दोपहर करीब एक बजे उसके दोस्त संदीप का उनके पास फोन आया और उसने बताया कि रविंद्र नहर में डूब गया है। सूचना मिलते ही रमेश अन्य परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा और दमकल विभाग व पुलिस को भी सूचित किया। इसके तुरंत बाद पुलिस और दमकल विभग की टीम मौके पर पहुंची और रविंद्र की तलाश में नहर के अंदर सर्च अभियान चलाया। जांच अधिकारी एवं हेड कांस्टेबल अनिल कुमार ने बताया कि रविवार सुबह दोबारा से सर्च अभियान चलाया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने रविंद्र के पिता की शिकायत पर गुमशुदगी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed