फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The wait of 5 years will end, 115 farmers will get tubewell connections in 20 days

Charkhi Dadri News: 5 साल का इंतजार होगा खत्म, 20 दिन में 115 किसानों को मिलेंगे ट्यूबवेल कनेक्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
The wait of 5 years will end, 115 farmers will get tubewell connections in 20 days
बाढड़ा क्षेत्र में लगे ट्यूबवेल कैनेक्शन से सिचाई करता फव्वारा सैट। बाढड़ा क्षेत्र में लगा ट्यूबव
चरखी दादरी। 115 किसानों का ट्यूबवेल कनेक्शन का इंतजार 10 मई तक खत्म हो जाएगा। इसके लिए बिजली निगम ने वर्क ऑर्डर जारी कर दिए हैं। इसके अनुसार अगले 20 दिन में ट्यूबवेल कनेक्शन जारी करने का काम पूरा करने की योजना है। यह योजना सिरे चढ़ने पर किसानों की 5 साल पुरानी मांग अब जाकर परवान चढ़ेगी। सन 2018 से पहले के आवेदन करने वाले किसानों को ही यह कनेक्शन जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले के रेतीला एरिया में भूमिगत जलस्तर काफी नीचे होने की वजह से इन भागों में बिजली ट्यूबवैल से पानी का उठान करना पड़ता है तब जाकर फसलों की सिंचाई हो पाती है। खासकर बाढड़ा एरिया में भूमिगत जलस्तर काफी नीचे होने की वजह से ज्यादा समस्या बन रही है। इस क्षेत्र में करीब 50 से ज्यादा गांव आते हैं जिनमें बिजली ट्यूबवेल कनेक्शन की किसानों को जरूरत है। इस क्षेत्र में काफी संख्या में किसानों को खेत में सोलर सिस्टम भी लगवाए हैं इसके जरिये फसलों की सिंचाई की जा रही है।
विज्ञापन

सरकार ने उन्हीं किसानों को कनेक्शन जारी करने के निर्देश दे रखे हैं जिन्होंने सन 2018 से पहले आवेदन किया था और वे सभी आवश्यक शर्तें पूरी करते हो। सरकार के निर्देश पर अब तक बिजली निगम की ओर से 205 किसानों को कनेक्शन जारी किए जा चुके हैं जबकि 115 कनेक्शन देने अभी लंबित है। खास बात ये है कि बिजली निगम इन किसानों से मोटरें खरीदवा चुका है जबकि कनेक्शन देने की प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं की गई है। इससे किसानों में रोष है और उन्हें ट्यूबवेल कनेक्शन न होने से खेती में दिक्कतें आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक कर चुके शिकायत
अब कुछ दिनों से वंचित किसान अधिकारियों को शिकायत करते आ रहे हैं। एसडीएम से मिलकर भी किसान ट्यूबवेल कनेक्शन जारी करने की मांग कर चुके हैं। इसी प्रकार विधायक नैना चौटाला के जनता दरबार में भी किसान यह मुद्दा उठा चुके हैं। लगातार लगाई जा रही गुहार को देखते हुए बिजली निगम के अधिकारी अब हरकत में आए हैं।
- फसल की कटाई का काम पूरा, कनेक्शन देने की कवायद अब होगी शुरू
निगम अब आने वाले करीब 20 दिन में वंचित रहे किसानों को कनेक्शन जारी करने की तैयारी में है। इसके लिए वर्क ऑर्डर हो गए हैं। बिजली निगम अधिकारियों का कहना है कि खेतों मेें रबी की फसलें खड़ी होने की वजह से ट्यूबवेल कनेक्शन जारी नहीं कर पा रहे थे। अब फसलों की कटाई हो चुकी है ऐसे में जल्द ही यह काम पूरा करवाया जाएगा।
किसान बोले : लंबे इंतजार को जल्द खत्म करे अधिकारी
- 2018 में ट्यूबवेल बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। 2020 में बिजली निगम के कहने से मोटर, तार व अन्य सामान खरीदा था। करीब एक लाख पंद्रह हजार रुपये खर्च करने के बाद भी ट्यूबवेल कनेक्शन अब तक नहीं मिला है। बिजली निगम को जल्द यह प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए।
-रामकुमार, गोपालवास
- दो साल पहले मैं मोटर और तार खरीद चुका हूं जबकि ट्यूबवेल बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन 2018 में किया था। बिजली ट्यूबवेल कनेक्शन मिलने का इंतजार लंबा खींचता चला जा रहा है। दूसरी ओर कनेक्शन न मिलने से किसान काफी परेशान हैं। बिजली निगम को समस्या का समाधान करना चाहिए।
-अमित कुमार, पंचगांवा

इस मसले पर 18 अप्रैल को लगाए गए जनता दरबार में बिजली निगम अधिकारियों से अपडेट लिया था। उस दौरान निगम अधिकारियों को जल्द से जल्द यह प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए थे। किसानों को ट्यूबवेल बिजली कनेक्शन जारी करने में लापरवाही और देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

नैना चौटाला, विधायक, बाढड़ा

फसल कटाई की वजह से कनेक्शन जारी करने का काम बाधित हो रहा था। आने वाले 20 दिन में वंचित रहे सभी पात्र किसानों को कनेक्शन जारी कर दिए जाएंगे। इसके लिए निगम ने तैयारी पूरी कर ली है।
-शंकरलाल, एसडीओ, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed