फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The team of Janata College became the winner in the inter-college quiz competition

अंतर महाविद्यालय प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में जनता कॉलेज की टीम बनी विजेता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
The team of Janata College became the winner in the inter-college quiz competition
चरखी दादरी। जनता महाविद्यालय में हरियाणा एड्स कंट्रोल सोसायटी पंचकूला व सिविल सर्जन दादरी के निर्देशानुसार वीरवार को प्रश्नोत्तरी स्पर्धा करवाई गई। प्रतियोगिता के आयोजन में यूथ रेडक्रॉस व रेड रिबन क्लब का सहयोग रहा।
विज्ञापन

यूथ रेडक्रॉस एवं रेड रिबन क्लब काउंसलर डॉ. रोशन लाल ने बताया कि चरखी दादरी के विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमें स्थानीय जनता महाविद्यालय की लक्ष्मी व निकिता की टीम प्रथम रही। एपीजे सरस्वती महाविद्यालय की इंदु प्रिया व शिवानी की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। महिला महाविद्यालय झोझू कलां से छात्रा प्राची व नसीना बानो की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

अंग्रेजी विभाग के प्रोफेसर आशीष कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. यशवीर सिंह, काउंसलर सुमन देवी, संजय भारद्वाज, टीबी रोग विशेषज्ञ दलबीर सिंह, प्रोफेसर हेमलता बंसल, एपीजे महाविद्यालय से डॉक्टर रश्मि भारद्वाज, महिला महाविद्यालय झोझू कलां से डॉ. मनजीत ने विजेता प्रतिभागियों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनता महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. यशवीर सिंह ने कहा कि रेड रिबन क्लब का मुख्य उद्देश्य एड्स व एचआईवी जैसी बीमारियों के संदर्भ में जागरूकता पैदा करना है। उन्होंने कहा कि हरियाणा एड्स कंट्रोल सोसायटी समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम करती आ रही है। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि समाज में एक जिम्मेदार नागरिक का कर्त्तव्य वहन करें।

एड्स के बारे में ये दी जानकारी
आईसीटीसी काउंसलर सुमन देवी ने कहा कि एड्स आपस में हाथ मिलाने, साथ खाना खाने से नहीं होती। उन्होंने कहा कि एड्स का मुख्य कारण एक ही सीरिज का बार- बार प्रयोग करना, असुरक्षित यौन संपर्क व संक्रमित व्यक्ति का रक्त दूसरे व्यक्ति को चढ़ने से ही यह बीमारी फैलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed