{"_id":"656a1ec226827487320f8505","slug":"the-target-of-extending-the-benefits-of-the-schemes-to-every-eligible-person-will-be-achieved-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-10104-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का लक्ष्य किया जाएगा प्राप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का लक्ष्य किया जाएगा प्राप्त
विज्ञापन
विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद कार्यक्रम में लोगाें को सम्मानित करते हुए।
चरखी दादरी। विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से हर पात्र व्यक्ति तक केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया जाएगा। यात्रा की शुरूआत में बौंदकलां व खुर्द के बाद दूसरे दिन जिले के गांव निमड़ी व मालकोष गांव में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी प्रदीप कौशिक ने मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में भाग लिया।
उन्होंने इस अवसर पर कार्यक्रम में पहुंचे लोगों की समस्याएं भी सुनी और कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य ही लोगों की बीच जाकर उनकी शिकायतों का समाधान करना है। केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिले, इसके लिए यात्रा के दौरान विशेष फोकस रहेगा। लोगों की सुविधा के लिए ही विभिन्न विभागों के अधिकारियों की जिम्मेदारी लगाई गई है कि वे स्वयं कार्यक्रमों में मौजूद रहकर विभाग से संबंधित समस्याओं का समाधान मौके पर ही करवाएंगे।
विभिन्न योजनाओं का लोगों को मिला लाभ
पहले दिन की तरह दूसरे दिन भी यात्रा के दौरान कई लोगों को योजनाओं का लाभ मौके पर ही मिल गया। मालकोष निवासी कुसुम को जहां कार्यक्रम में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनैक्शन के साथ सिलेंडर, चुल्हा, रेगुलेटर व पाइप आदि नि:शुल्क उपलब्ध करवाए गए।
विज्ञापन
नमो ड्रोन दीदी को खेतों में किया गया प्रदर्शन
यात्रा के दौरान ही कृषि विभाग की ओर से गांव के खेतों में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के आगे नमो ड्रोन दीदी का प्रदर्शन भी किया गया। सरकार की योजना के अनुसार 10 लाख रुपये की कीमत वाला ड्रोन स्वयं सहायता समूह को केवल 2 लाख रुपये में मिलेगा। इस पर उन्हें 80 प्रतिशत यानी 8 लाख रुपये की सब्सिडी मिलेगी। इस ड्रोन के माध्यम से फसलों में नैनो यूरिया व नैनो डीएपी सहित अन्य दवाओं का छिड़काव किया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान गांव के उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों, खिलाड़ियों और नागरिकों को सम्मानित किया गया और विकसित भारत की शपथ भी दिलाई गई।