फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The steel man lifted a young man weighing 70 kg with his teeth

Charkhi Dadri News: स्टील मैन ने 70 किलोग्राम वजनी युवक को दांतों से उठाकर लगाई 100 मीटर दौड़

Sat, 30 Mar 2024 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 30 Mar 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
The steel man lifted a young man weighing 70 kg with his teeth
चरखी दादरी। नशा मुक्त भारत का स्वप्न लेकर चल रहे अखिल भारतीय युवा जनकल्याण संगठन के अध्यक्ष स्टील मैन पहलवान बिजेंद्र सिंह ने शुक्रवार को पैंतावास के एक निजी स्कूल में 82वां शक्ति प्रदर्शन किया। इसके तहत उन्होंने 70 किलोग्राम वजनी युवक को दांतों से उठाकर 100 मीटर दौड़ लगाई जबकि पांच विद्यार्थियों को दांतों से झूला झुलाया।
विज्ञापन

उन्होंने शक्ति प्रदर्शन के दौरान आंखों से 15 किलोग्राम वजन उठाया। इसके अलावा छाती पर पत्थर तोड़ने जैसे जानलेवा स्टंट भी किए। बिजेंद्र ने बताया कि 70 किलोग्राम वजनी युवक को दांतों से उठाकर 100 मीटर दौड़ लगाने पर इंटरनेशनल बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में उनका नाम दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


वहीं कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद धर्मबीर सिंह व महंत सोमबीर महाराज मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में चरखी दादरी जिला परिषद चेयरमैन मनदीप डालावास, जिला परिषद उप-प्रधान प्रतिनिधि सोनू साहुवास, कोच नरेश व समाजसेवी प्रदीप सांगवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed