{"_id":"667c340d971bf82bd40a8675","slug":"the-side-effects-of-drugs-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1011-119500-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: पोस्टर और स्लोगन के माध्यम से बताए नशे के दुष्प्रभाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: पोस्टर और स्लोगन के माध्यम से बताए नशे के दुष्प्रभाव
Wed, 26 Jun 2024 09:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 26 Jun 2024 09:00 PM IST
विज्ञापन
राजकीय पीजी कॉलेज में पोस्टर बनाकर दिखाते स्वयंसेवक व मौजूद प्राध्यापक।
चरखी दादरी। गांव भैरवी स्थित राजकीय पीजी कॉलेज में स्वयंसेवकों की ओर से नशा मुक्ति अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। इसमें प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार का मार्गदर्शन रहा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
एनएसएस यूनिट इंचार्ज डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में पोस्टर मेकिंग व स्लोगन लेखन गतिविधियां कराई गईं। इसमें स्वयंसेवकों ने अपना प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इनके माध्यम से नशे से होने वाले दुष्प्रभावों पर भी प्रकाश डाला गया।
डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि नशा समाज की एक बहुत बुरी प्रथा है। इसमें युवा पीढ़ी अपने आप को धकेल रही है। इससे संसार में न जाने कितने घर बर्बाद हो रहे हैं। उन्होंने सभी युवाओं से नशा न करने की अपील की। स्वयंसेवकों ने विभिन्न प्रकार के चित्र बनाकर नशे से शरीर में होने वाले नुकसान से अवगत कराया। इस दौरान सभी ने कभी नशा न करने की शपथ ली। इस मौके पर प्रोफेसर प्रवीण कुमार, डॉ. सुमन रानी, लाइब्रेरी विभाग से हरीश कुमार, नेहा, एलए परमजीत व मोहित आदि मौजूद रहे।