{"_id":"6803fca645ad78e3960fd82b","slug":"the-seal-of-the-mining-company-office-was-opened-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-135576-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: माइनिंग कंपनी कार्यालय का सील खोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: माइनिंग कंपनी कार्यालय का सील खोला
Sun, 20 Apr 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 20 Apr 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
अटेला कलां माइनिंग जोन में खड़ी आयकर विभाग टीम की गाड़ी।
चरखी दादरी। दिल्ली से आयकर विभाग की 8 सदस्यीय टीम शनिवार सुबह अटेला कलां माइनिंग जोन में पहुंची। टीम ने यहां पहुंचकर माइनिंग विभाग कार्यालय को डी-सील कर दिया। फरवरी माह में यहां दी गई दबिश के दौरान कार्यालय को सील किया गया था।
बता दें कि डिप्टी डायरेक्टर अनन्या के नेतृत्व में आयकर विभाग की 8 सदस्यीय टीम दो गाड़ियों में सवार होकर सुबह साढ़े 11 बजे अटेला कलां माइनिंग जोन पहुंची। टीम सदस्यों ने कुछ भी नहीं बताया और शांतिपूर्वक अपनी कार्रवाई पूरी कर लौट गए। सूत्रों की माने तो टीम ने माइनिंग कंपनी के कार्यालय की सील खोली और उसके बाद शाम को लौट गई। करीब 7 घंटे तक टीम माइनिंग जोन में डेरा डाले रही और इसके चलते दिनभर इस कार्रवाई की चर्चा रही।
बता दें कि दिल्ली से डिप्टी डायरेक्टर विकास जाखड़ की अगुवाई में पहुंची आयकर विभाग की 22 सदस्यीय टीम ने फरवरी में अटेला कलां माइनिंग जोन में दबिश दी थी।
विज्ञापन
टीम तीन दिन तक यहीं रुकी थी और कंपनी के रिकॉर्ड को जब्त कर वापस लौटी थी। उससे पहले कंपनी के कार्यालय को सील किया गया था। बताया जा रहा है कि टीम की मैराथन जांच अब पूरी हो गई है और शनिवार को डिप्टी डायरेक्टर अनन्या की अगुवाई में आयकर विभाग की टीम फिर से माइनिंग जोन पहुंची और कंपनी के कार्यालय से सील हटा दी।