फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The next day, the karate players displayed their prowess.

Charkhi Dadri News: दूसरे दिन कराटे खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Mon, 24 Aug 2026 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 24 Aug 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
The next day, the karate players displayed their prowess.
चरखी दादरी। जिले में आयोजित 59वीं हरियाणा राज्यस्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता के तहत आयोजित कराटे लड़कों की प्रतियोगिता में प्रदेशभर के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। शहर के वैश्य स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से पहुंचे खिलाड़ियों ने अलग-अलग भार वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मुकाबलों के बाद 40, 45, 50 और 54 किलोग्राम भार वर्ग के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। खिलाड़ियों ने अपनी फुर्ती, तकनीक और बेहतर खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए जीत के लिए संघर्ष किया। प्रतियोगिता में प्रथम से चौथे स्थान तक रहने वाले खिलाड़ियों की सूची जारी की गई है।
विज्ञापन

50 किलोग्राम भार वर्ग में कुरुक्षेत्र के आशिफ अली ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। जींद के अर्पण दूसरे स्थान पर रहे। महेंद्रगढ़ के अंशू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया जबकि फतेहाबाद के वंशूल चौथे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

54 किलोग्राम भार वर्ग में भिवानी के गौरव ने पहला स्थान हासिल किया। कैथल के भूनेश दूसरे स्थान पर रहे। यमुनानगर के अमन तीसरे स्थान व हिसार के दिव्यांश ने चौथा स्थान प्राप्त किया।

प्रतिभागियों में दिखा उत्साह
राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का प्रदर्शन देखने के लिए खेल प्रेमियों और प्रतिभागियों में भी उत्साह दिखाई दिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य स्कूली खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच उपलब्ध कराना और उनमें खेल भावना को बढ़ावा देना है। विभिन्न भार वर्गों में विजेता खिलाड़ियों ने अपने जिलों का गौरव बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed