फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The new substation built at a cost of three crore will provide relief to 22 thousand consumers

Charkhi Dadri News: तीन करोड़ की लागत से बना नया सब स्टेशन, 22 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत

Fri, 13 Mar 2026 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 13 Mar 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
The new substation built at a cost of three crore will provide relief to 22 thousand consumers
चरखी दादरी। रेलवे रोड स्थित बिजली निगम कार्यालय के पास 22 हजार बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए बिजली निगम की ओर से अतिरिक्त साढ़े 12 एमवीए सब स्टेशन का शुभारंभ किया गया है। तीन करोड़ की लागत से बनाए गए सब स्टेशन के शुरू होने के बाद बड़े ट्रांसफार्मर पर लोड कम पड़ेगा और गर्मी के दिनों में उपभोक्ताओं को बिजली बिना कट के मिल सकेगी। बिजली निगम के अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल ट्रांसफार्मर को टेस्टिंग के लिए चालू कर दिया है जल्दी ही आम उपभोक्ताओं के लिए शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

रेलवे रोड स्थित पावर हाऊस में लगे 20 एमवीए की क्षमता कम होने से अक्सर फीडरों को बंद करना पड़ता था। इससे उपभोक्ताओं को बिजली कटों का दंश झेलना पड़ता था। उपभोक्ताओं की परेशानी का स्थायी समाधान करने के लिए बिजली निगम ने परिसर में साढ़े 12 एमवीए का सब स्टेशन का निर्माण करवा शुभारंभ किया गया है। सब स्टेशन का शुभारंभ करते हुए निगम के एक्सईएन अविनाश कुमार ने बताया कि दोनों सब स्टेशनों के चालू होने के बाद हमारी बिजली की कुल क्षमता बढ़कर साढ़े 32 एमवीए तक पहुंच जाएगी। इसके बाद गर्मी के दिनों में 20 एमवीए ट्रांसफार्मर पर अतिरिक्त भार नहीं पड़ेगा। वहीं उपभोक्ताओं को भी बार-बार बिजली अघोषित बिजली कटों का सामना नही करना पड़ेगा।
विज्ञापन



लोड बढ़ने से लगते थे अघोषित कट
बिजली निगम के शहरी एसडीओ गौरव कुमार ने बताया कि गर्मी के दिनों में एसी, कूलर व पंखों के चलाने से 20 एमवीए के ट्रांसफार्मर लोड अधिक हो जाता था। इसके बाद मजबूरन कई फिडरों की बिजली सप्लाई बंद करनी पड़ती थी। जो उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का कारण बनी रहती थी लेकिन अब बिजली निगम ने साढ़े 12 एमवीए का अतिरिक्त सब पावर हाऊस बना चालू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत
बता दें कि सब अर्बन बिजली सब स्टेशन से 22 हजार उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जाती हैं लेकिन पहले से लगा पावर ट्रांसफार्मर गर्मी के सीजन में लोड सहने में असमर्थ साबित हो रहा था। पिछले साल भी ट्रांसफार्मर पर लोड अधिक होने के बाद फॉल्ट आ गया था। इसके बाद उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति दो दिन तक बंद रही थी।

ये अधिकारी रहे मौजूद
रेलवे रोड पावर हाऊस में सब स्टेशन के शुभारंभ के दौरान एक्सइएन अविनाश कुमार, मनोज पानू, एसडीओ गौरव कुमार, एफएम दलबीर सिंह सहित बिजली निगम के अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे। बिजली निगम के अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को आश्वस्त करते हुए बताया कि सब पावर हाऊस से बिजली आपूर्ति शुरू करने के बाद शिकायतों में कमी आएगी।


वर्सन:
शहर के बिजली उपभोक्ताओं की परेशानी का स्थायी समाधान करने के लिए परिसर में तीन करोड़ रुपये की लागत से नया सब पावर हाऊस का शुभारंभ किया गया हैं। पावर हाऊस से बिजली आपूर्ति शुरू होने के बाद शहर के 80 हजार लोगों को राहत मिलेगी।- अविनाश कुमार, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed