फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The Municipal Council collected household waste from 16 wards.

Charkhi Dadri News: नगर परिषद ने 16 वार्डों में उठाया घरों का कचरा

Sat, 29 Aug 2026 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 29 Aug 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
The Municipal Council collected household waste from 16 wards.
शहर के बस स्टैंड रोड स्थित डिवाइडर के साथ दूर तक फैला कचरा।
चरखी दादरी। शहर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को 24वें दिन भी जारी रही। इस दौरान नगर परिषद अधिकारियों ने शहर की सफाई व्यवस्था सुधारने का प्रयास किया। उन्होंने डोर-टू-डोर कचरा उठान अभियान चलाया। यह अभियान पुलिस सुरक्षा के बीच शुरू किया गया।
विज्ञापन

अभियान के तहत शहर के 16 वार्डों में घरों से कचरा एकत्रित करने के लिए टिप्पर भेजे गए। प्रत्येक वार्ड में दो से तीन टिप्पर लगाए गए थे। नगर परिषद अधिकारियों के अनुसार, शनिवार सुबह करीब सात बजे से टिप्परों को वार्डों में भेजना शुरू किया गया। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण पिछले कई दिनों से शहर में सफाई व्यवस्था प्रभावित है। नगर परिषद उपलब्ध संसाधनों और वैकल्पिक व्यवस्था से कचरा उठाने का प्रयास कर रही है। टिप्परों ने घरों के बाहर से कचरा एकत्रित कर निर्धारित स्थानों तक पहुंचाया।
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था के विशेष प्रबंध
डोर-टू-डोर अभियान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे। नगर परिषद और पुलिस प्रशासन ने मिलकर यह व्यवस्था की। कुल पांच पुलिस राइडर टीमें अभियान के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात रहीं। इनका उद्देश्य टिप्परों के साथ रहकर सुरक्षा बनाए रखना था। वे किसी भी प्रकार के विरोध या विवाद की स्थिति से निपटने के लिए तैयार थीं। अधिकारियों ने बताया कि पहले भी कचरा उठाने को लेकर विरोध सामने आ चुका है। इसी कारण शनिवार को भी पुलिस सुरक्षा में कचरा उठान करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवेदनशील वार्डों में नहीं भेजे गए टिप्पर
नगर परिषद अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान कुछ वार्डों में टिप्पर नहीं भेजे गए। 10, 11, 12, 13 और 14 नंबर वार्ड को संवेदनशील माना गया। इन वार्डों में सुरक्षा संबंधी परिस्थितियों को देखते हुए फिलहाल कचरा उठान अभियान नहीं चलाया गया। बाकी 16 वार्डों में उपलब्ध संसाधनों के अनुसार कचरा उठाने का प्रयास किया गया। यह निर्णय सुरक्षा चिंताओं के कारण लिया गया।
बाजार की सड़कों पर कचरे के ढेर
नगर परिषद ने कचरे का उठान केवल उन्हीं स्थानों से किया, जहां अधिक मात्रा में ढेर लगे थे। शहर में सबसे बुरे हालात बस स्टैंड रोड के बने हुए हैं। वहां डिवाइडरों के साथ दूर तक कचरा फैलने से दयनीय स्थिति है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि नगर परिषद को डिवाइडरों के साथ पड़े कचरे का भी उठान करवाना चाहिए। यह कचरा आम जनजीवन को प्रभावित कर रहा है।



प्रशासन की ओर से प्रयास किए जा रहे है कि अधिक से अधिक वार्डों में डोर टू डोर ऑटो टिप्पर भेज घरों से कचरे का उठान करवाया जाए ताकि शहर में कचरा फैलने की आशंका कम हो सके। वहीं जल्दी ही सभी वार्डों में ऑटो टिप्पर भेजने की योजना बनाई जा रही है।
-वाशु सांगवान, कनिष्ठ अभियंता एवं कार्यवाहक मुख्य सफाई निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed