{"_id":"61c8a8c72187557aa53b12a0","slug":"the-mood-of-the-weather-changed-due-to-drizzle-there-was-mist-in-the-sky-charkhidadri-news-hsr62045821","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूंदाबांदी से बदला मौसम का मिजाज, आसमान में छाई धुंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूंदाबांदी से बदला मौसम का मिजाज, आसमान में छाई धुंध
विज्ञापन
बूंदाबांदी के दौरान बस स्टैंड रोड से गुजरते लोग।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। पश्चिमी विक्षोभ के चलते रविवार दोपहर बाद हुई बूंदाबांदी से मौसम का मिजाज बदल गया। बूंदाबांदी से अधिकतम तापमान में गिरावट आई है, जबकि न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम तापमान 19.2 और न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री दर्ज किया गया। शाम के समय चली शीत लहर ने लोगों को ठंड का अहसास जरूर करवाया। दूसरी ओर प्रदूषण की स्थिति देखें तो जिले की हवा रविवार को बेहद खराब रही।
रविवार दोपहर तक धूप खिली, लेकिन चार बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई। करीब बीस मिनट तक यह सिलसिला चला और बूंदाबांदी रुकने के बाद मौसम का मिजाज बदला नजर आया। शीत लहर चलने के साथ शाम करीब पांच बजे ही धुंध छानी शुरू हो गई और रात करीब साढ़े छह बजे तक शहर पर धुंध की चादर छाई नजर आई। बूंदाबांदी के बाद न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी और अधिकतम में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले दो-तीन बूंदाबांदी की संभावनाएं बनी रहेंगी। नारनौल राजकीय महाविद्यालय के पर्यावरण क्लब अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते बूंदाबांदी हुई है और हरियाणा पंजाब में कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई है। 30 दिसंबर तक मौसम साफ होने की उम्मीद है। बूंदाबांदी गेहूं, सरसों, चना, जौ, मैथी आदि फसलों के लिए लाभदायक है।
385 एक्यूआई रहा प्रदूषण का अधिकतम स्तर, हवा रही बेहद खराब
रविवार को जिले में प्रदूषण का स्तर 385 एक्यूआई दर्ज किया। इसके चलते हवा की स्थिति बेहद खराब रही। प्रदूषण का स्तर पिछले चार दिनों से लगातार बढ़ रहा है। रविवार को हवा में कार्बन ऑक्साइड की मात्रा 136 दर्ज की गई। हवा की स्थिति लगातार बेहद खराब रहना स्वास्थ्य के लिहाज से सही नहीं है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें लोग : डॉ. संजय गुप्ता
डिप्टी सीएमओ डॉक्टर संजय गुप्ता का कहना है कि इस मौसम में लोग स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। स्वास्थ्य संबंधी थोड़ी सी चूक भारी पड़ सकती है। घर से बाहर निकलते समय पूरे कपड़े पहनकर निकलें और बच्चों, बुजुर्गों व मरीजों का विशेष ख्याल रखें।