{"_id":"69236ca91bf9c99f4b097554","slug":"the-mla-held-a-meeting-with-the-officials-of-several-departments-including-the-chief-engineer-and-gave-instructions-to-strengthen-the-drinking-water-system-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-147953-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: विधायक ने चीफ इंजीनियर सहित कई विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: विधायक ने चीफ इंजीनियर सहित कई विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश
विज्ञापन
कैंप कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक करते विधायक सुनील सांगवान।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। दादरी विधानसभा के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से विधायक सुनील सांगवान ने रविवार को जनस्वास्थ्य विभाग के चीफ इंजीनियर सहित कई विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान विधायक ने विभागों से आपसी तालमेल कर परियोजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही पेयजल व सीवरेज की नई लाइनें बिछाने का खाका तैयार करने के निर्देश भी दिए।
रविवार को विधायक सुनील सांगवान ने अपने कैंप कार्यालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में जनस्वास्थ्य विभाग के चीफ इंजीनियर जयवंत सिंह, एसई सुनील रंगा, एक्सईएन सोहन लाल के अलावा सिंचाई, शहरी निकाय, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों के साथ विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई।
इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि लोहारू कैनाल से करीब 46 करोड़ की परियोजना के तहत गांव मिसरी, कोहलावास, सौंफ, कासनी व सांवड़ में पेयजल लाइनें बिछाने का कार्य किया जाएगा। विधायक ने अधिकारियों को गांव सांवड़ को महाग्राम योजना के तहत डीपीआर बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इसके अलावा दादरी शहर में जलभराव निकासी के पुख्ता प्रबंधों के अलावा चल रहे विकास कार्य पूरा करने की समय-सीमा भी निर्धारित की गई। दादरी शहर के भगवान परशुराम चौक से हीरा चौक, शंकर कालोनी, चंपापुरी से सरदार झाडू सिंह चौक, रामबाग से शिव मंदिर, धर्मकांटा से पंचनद चौक व रोहतक फाटक से ढाणी फाटक तक पेयजल की नई पाइप लाइन बिछाई जाएंगी। वार्ड चार में पीने के पानी व पानी निकासी के लिए भी नई पाइप लाइनें बिछाने के निर्देश दिए।
विधायक सुनील सांगवान ने कहा कि पिछली बैठक में दादरी शहर से पानी निकासी के दो से तीन घंटों में निकालने के प्रबंध किए गए थे। अब उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट कहा है कि पानी निकासी के ऐसे प्रबंध किए जाएं ताकि आधा से एक घंटे के दौरान शहर से पानी की पूरी तरह निकासी हो जाए।
इस दौरान कुछ कार्यों में देरी को लेकर विधायक ने अधिकारियों को फटकार भी लगाई और तय समय में उनके विभागों से संबंधित कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान अधिकारियों ने दादरी शहर के विभिन्न हिस्सों का दौरा कर परियोजनाओं की प्रगति भी देखी। बैठक में भाजपा जिला महामंत्री रविंद्र सिलगर, सामाजिक कार्यकर्ता रविंद्र गुप्ता, नगर परिषद उपाध्यक्ष संदीप फोगाट, नगर पार्षद कुलदीप सैनी आदि भी मौजूद रहे।