{"_id":"63e2a1138775113635686a89","slug":"the-mining-department-team-also-tried-to-disrupt-the-work-scuffle-and-closure-charkhidadri-news-c-21-1-49805-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: खनन विभाग की टीम के कार्य में डाली बाधा, हाथापाई और बंदी बनाने का भी प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: खनन विभाग की टीम के कार्य में डाली बाधा, हाथापाई और बंदी बनाने का भी प्रयास
Wed, 08 Feb 2023 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 08 Feb 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
सरकारी गाड़ी के सामने खड़ी की गई ट्रैक्टर-ट्रॉली। संवाद
चरखी दादरी। रेत के अवैध खनन करने पर कार्रवाई करने पहुंची खनन विभाग की टीम के साथ मारपीट और बंधक बनाने के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना दादरी जिले के छिल्लर गांव की है और खनन निरीक्षक की शिकायत पर झोझूकलां थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। खास बात ये है कि आरोपी टीम द्वारा जब्त दोनों ट्रैक्टरों को लेकर मौके से फरार हो गए।
पुलिस को दी शिकायत में खनन निरीक्षक कोमल कुमार ने बताया कि सोमवार को उन्हें सूचना मिली थी कि छिल्लर गांव में कुछ लोग रेत का अवैध खनन कर रहे है। इस आधार पर विभाग की टीम कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंची। कोमल कुमार ने बताया कि वहां अवैध खनन होता मिला और कुछ लोग ट्रैक्टरों के जरिये मिट्टी का उठान करते मिले। वहां दो ट्रैक्टर मिट्टी भरते मिले जबकि दो एकड़ जमीन पर 20 फुट रेत का खनन पाया गया। इसके बाद टीम ने मिट्टी उठान में प्रयोग हो रहे दोनों ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया।
खनन निरीक्षक ने बताया कि जब टीम इन ट्रैक्टरों को जब्त कर बाड़े में लाने लगे तो बलराज उर्फ बल्लू नामक व्यक्ति मौके पर पहुंच गया। उसने टीम के साथ हाथापाई का प्रयास किया और अभद्र भाषा प्रयोग की। उसी दौरान एक ट्रैक्टर चालक ने फोन कर मौके पर और लोगों को बुला लिया। इसके बाद वहां पहुंचे लोगों ने ट्रैक्टर अड़ाकर सरकारी वाहन का रास्ता रोक दिया। खनन निरीक्षक ने बताया कि उसी दौरान वहां मौजूद लोगों ने टीम को बंधक बनाने का प्रयास किया। उसी दौरान टीम को जान से मारने की धमकी भी दी गई। खनन निरीक्षक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 147, 149, 186, 294, 353, 341, 506 और 21 माइंस एंड मिनरल रेगुलेशन डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन एक्ट 1957 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
- 7 सदस्यीय टीम में ये रहे शामिल
छिल्लर में कार्रवाई के लिए सात सदस्यीय टीम पहुंची। इसमें निरीक्षक कोमल कुमार और हितेश, खनन रक्षक ओमप्रकाश, सुनील व संदीप, कांस्टेबल सोनू और चालक मलकित शामिल रहे।
- आधे घंटे तक हुआ हंगामा, पुलिस पहुंची मौके पर
सरकारी काम में बाधा डालने, जब्त वाहनों को न ले जाने देने और अभद्र व्यवहार करने पर खनन विभाग की टीम ने मौके पर पुलिस भी बुलाई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी अपने ट्रैक्टर लेकर वहां से निकल लिए। इससे पहले वहां करीब आधे घंटे तक हंगामे की स्थिति रही।
- पहले भी अवैध खनन पर से हो चुकी कार्रवाई
- 17 अक्तूबर को संयुक्त टीम ने रावलधी के समीप रेत का अवैध खनन करने वालों पर कार्रवाई की थी। टीम ने मौके से एक जेसीबी, एक डंपर और दो ट्रैक्टर पकड़कर उन्हें जब्त किया था।
- एक नवंबर को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने गांव महराणा की सीमा में रेलवे लाइन के समीप अवैध खनन करने का मामला पकड़ा था। टीम ने मौके से एक जेसीबी समेत तीन वाहन जब्त किए थे।
- 4 जनवरी को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की अगुवाई में संयुक्त टीम ने डालावास में रेत का अवैध खनन पकड़ा था। टीम ने मौके से एक जेसीबी और दो ट्रैक्टर जब्त करवाए थे।
गांव छिल्लर में टीम कार्रवाई के लिए गई थी और उसी दौरान ये घटना हुई। इसकी शिकायत पुलिस को देकर केस दर्ज करवा दिया है। आगे भी विभाग की कार्रवाई जारी रहेगी।
कोमल कुमार, खनन निरीक्षक