फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The main objective of night stay is to bring good governance closer to the common man: DC

सुशासन को आमजन के करीब लाना रात्रि ठहराव का मुख्य उद्देश्य : डीसी

Sat, 28 Mar 2026 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 28 Mar 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
The main objective of night stay is to bring good governance closer to the common man: DC
ग्रामीणों की शिकायतें सुनते हुए प्रशासनिक अधिकारी।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। अंत्योदय उत्थान लक्ष्य के साथ हरियाणा सरकार की ओर से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ तय समय में मिलें व उनकी शिकायतों का प्राथमिकता के साथ निवारण किया जा सके। इन्हीं उद्देश्य के साथ जिला के हड़ौदा गांव में जिला प्रशासन की ओर से रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान उपायुक्त डाॅ. मुनीश नागपाल ने विभिन्न विभागीय स्टॉल का निरीक्षण करने बाद ग्रामीणों की लगभग 40 शिकायतों की सुनवाई करते हुए उनके निवारण की दिशा में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। रात्रि ठहराव कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुन मौके पर समाधान किया। इससे पहले गांव पहुंचने पर उपायुक्त सहित अन्य अधिकारियों का ग्रामीणों ने पगड़ी व फूलमालाओं के साथ भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन


प्रभावी शासन को आमजन के करीब लाना ही कार्यक्रम का उद्देश्य
उपायुक्त ने ग्रामीणों से रूबरू होते हुए कहा कि हरियाणा सरकार के सुशासन के उद्देश्य में रात्रि ठहराव कार्यक्रम महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने कहा कि अंत्योदय उत्थान के ध्येय में यह एक परिवर्तनकारी प्रयास है जिसका उद्देश्य प्रभावी शासन को ग्रामीण लोगों के करीब लाना है। यही लोकतंत्र की सही परिभाषा है जहां जनता और शासन एक दूसरे के समानांतर दिखाई दे। जनसेवा को समर्पित समाधान शिविर के साथ ही लोगों के घर द्वार उनकी जन सुनवाई करने के उद्देश्य से रात्रि ठहराव कार्यक्रम के तहत प्रशासन गांव में पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



आमजन की समस्याओं त्वरित समाधान

रात्रि ठहराव कार्यक्रम में ग्रामीणों से संवाद करते हुए उपायुक्त ने कहा कि यह कार्यक्रम सरकार का फ्लैगशिप प्रोग्राम है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में सरकार की ओर से रात्रि ठहराव कार्यक्रम के माध्यम से आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री की सोच है कि जिला प्रशासन के अधिकारी गांव में जनसमस्या सुनते हुए मौके पर ही उनका समाधान करें। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों का सम्मान करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। रात्रि ठहराव कार्यक्रम में ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याएं खुलकर रखीं।


एसपी ने बताए यातायात के नियम
इस बीच पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा ने ग्रामीणों को यातायात नियमों के पालन, साइबर फ्रॉड से बचाव और नशामुक्त जीवन की आवश्यकता पर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अपराधों से बचाव के लिए समाज को सजग रहना जरूरी है और किसी भी फ्रॉड की स्थिति में तुरंत 1930 नंबर पर शिकायत करें। इसके अलावा 112 की जानकारी दी।



स्टॉलों से योजनाओं के प्रति जागरूकता का प्रसार
कार्यक्रम में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की कलाकार मंडली ने हरियाणवी लोकगीतों के माध्यम से स्वच्छता पखवाड़ा, नशा मुक्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर ग्रामीणों को जागरूक किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाकर 4 दर्जन ग्रामीणों की शुगर, बीपी और सामान्य जांच की तथा आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराईं। कार्यक्रम के दौरान सीईओ जिला परिषद डॉ विरेंद्र सिंह व एसडीएम आशीष सांगवान सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed