{"_id":"63f3c082cfccb521070c33ac","slug":"the-jobbers-put-the-problems-of-the-market-in-front-of-the-chairman-of-the-merchant-welfare-board-charkhidadri-news-c-21-1-61014-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरखी दादरी: व्यापारी कल्याण बोर्ड चेयरमैन के समक्ष आढ़तियों ने रखीं मंडी की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी दादरी: व्यापारी कल्याण बोर्ड चेयरमैन के समक्ष आढ़तियों ने रखीं मंडी की समस्याएं
Tue, 21 Feb 2023 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 21 Feb 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
अनाज मंडी में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे बालकिशन अग्रवाल व मौजूद मंडी एसोसिएशन पदाध
चरखी दादरी। अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन की ओर से नई अनाज मंडी में हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन बालकिशन अग्रवाल के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन प्रधान रामकुमार रिटोलिया ने की। इस दौरान आढ़तियों ने मंडी की समस्याएं और मांगें उनके समक्ष रखीं। बालकिशन अग्रवाल ने जल्द समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में आढ़तियों ने प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन बालकिशन अग्रवाल के समक्ष अनाज मंडी से संबंधित अनेक समस्याएं रखीं। हरियाणा प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन बालकिशन अग्रवाल ने सभी समस्याओं को बड़े ध्यान से सुना और समाधान का आश्वासन दिया। मंच संचालन एसोसिएशन के महासचिव विनोद गर्ग ने किया।
बैठक में नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन संजय छपारिया ने कहा कि मार्च माह से नई फसल आने वाली है और फसल खरीद के समय अनाज मंडी में आढ़तियों को कई समस्याओं से दो-चार होना पड़ता है। हरियाणा व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता ने कहा कि हम कंधे से कंधा मिलाकर अनाज मंडी के साथ है। जनसेवा समिति के प्रधान प्रदीप कुमार ने कहा कि आढ़तियों की सभी जायज मांगें सरकार को माननी चाहिए। व्यापारी कल्याण बोर्ड के जिला अध्यक्ष नवीन मुंजाल ने कहा कि व्यापारी कल्याण बोर्ड हर मुसीबत में व्यापारियों के साथ है।
विज्ञापन
- मार्केट कमेटी अधिकारियों को दिए आदेश
मंडी प्रधान रामकुमार रिटोलिया व उपप्रधान राधेश्याम हड़ोदिया ने बालकिशन अग्रवाल के समक्ष मंडी की समस्याएं रखीं और इन पर संज्ञान लेकर उन्होंने तत्काल मार्केट कमेटी अधिकारियों को मौके पर बुलाया। उन्होंने जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान कराने के निर्देश दिए।
- ये रखी मांगें
नई अनाज मंडी में पाठशाला के लिए निशुल्क जगह दी जाए। सरकारी खरीद पर 2.5 प्रतिशत की आढ़त दी जाए। अनाज मंडी में सफाई, पीने का पानी, शौचालय, सुरक्षा व्यवस्था एवं बिजली की समुचित व्यवस्था की जाए। अनाज मंडी में एक और शेड बनवाया जाए और सभी शेड के ऊपर सोलर पैनल लगवाने के साथ जेनरेटर की व्यवस्था की जाए।
- ये रहे मौजूद
इस मौके पर वेदपाल, देवेंद्र मोपल, प्रताप चंद, अनिल, सुरेंद्र, देवीदयाल, विनीत सांगवान, वेदपाल, सुंदर कुमार, बबलू, सांवरमल, सुशील, सचिन कुमार, संजय कानेजर, मोहनलाल, मनीष कुमार, पवन, मुरलीधर, भूप सिंह, अभिनव व श्यामलाल आदि मौजूद रहे।