{"_id":"64e8ffa31fdc68423c093d36","slug":"the-issue-of-not-giving-tubewell-connections-to-farmers-echoed-on-the-very-first-day-in-the-vidhansabha-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-5277-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: विधानसभा में पहले ही दिन गूंजा किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन न देने का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: विधानसभा में पहले ही दिन गूंजा किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन न देने का मुद्दा
Sat, 26 Aug 2023 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 26 Aug 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
विधानसभा सत्र में ट्यूबवेल कनेक्शन का मुद्दा रखतीं विधायक नैना चौटाला।
चरखी दादरी। सत्र के पहले ही दिन हरियाणा विधानसभा में बाढड़ा के किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन देने में हो रही देरी का मुद्दा उठा। विधायक नैना चौटाला ने इस मसले को सदन में प्रमुखता से रखते हुए अपनी ही सरकार से जवाब मांगा और कनेक्शन देने में हो रही लेट-लतीफी के चलते किसानों को हो रही परेशानियों को सबके सामने रखा।
विधानसभा में किसानों की मांग उठाते हुए विधायक नैना ने कहा की बाढड़ा को वर्ष 2011 में डार्क जोन घोषित होने कारण किसानों को बिजली ट्यूबवेल कनेक्शन देने पर रोक लगा दी गई थी। मजबूरन लोगों ने अपनी घरेलू कार्यों के लिए सोलर कनेक्शन ले लिए थे। अब बाढड़ा के डार्क जोन से बाहर होने के बाद वर्ष 2018 से पहले आवेदन कर चुके किसानों को बिजली ट्यूबवेल कनेक्शन दिए जाने हैं। लेकिन बिजली निगम द्वारा शर्त लगा दी गई है कि जिन किसानों ने सोलर कनेक्शन ले रखे हैं, उन्हें बिजली ट्यूबवेल कनेक्शन नहीं दिए जाएंगे। विधानसभा में बोलते हुए विधायक नैना चौटाला ने कहा कि बाढड़ा में भूजल स्तर 400 फीट से भी ज्यादा गहरा है। सोलर पंप सेट से इतनी गहराई से पानी निकाल कर फव्वारों द्वारा सिंचाई करना संभव नहीं है। उन्होंने कहा की किसानों को पर्याप्त पानी न मिलने के कारण फसल की पूरी पैदावार भी नहीं मिल पाती। इसलिए सरकार से मांग करती हूं कि सोलर ट्यूबवेल कनेक्शन धारक किसानों को भी बिजली ट्यूबवेल कनेक्शन दिए जाए।
- पांच साल से किसान कर रहे इंतजार
विधायक नैना सिंह चौटाला ने विस सत्र में किसानों की मांग को रखते हुए कहा की प्रदेश सरकार वर्ष 2021 तक आवेदन कर चुके किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन दे रही है। अब बिजली निगम द्वारा शर्त लगाई गई है कि 10 बीएचपी से कम क्षमता वाले किसानों को सोलर ट्यूबवेल कनेक्शन ही दिए जाएंगे जबकि आवेदन के समय ऐसी कोई शर्त नहीं लगाई थी। उन्होंने कहा की किसान 5 साल से बिजली ट्यूबवेल कनेक्शन का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
बिजली मंत्री बोले: जल्द करेंगे आवश्यक कार्रवाई
विधायक नैना सिंह चौटाला की मांग पर प्रदेश के बिजली मंत्री रणजीत चौटाला ने कहा कि विधायक द्वारा रखी गई किसानों की समस्याओं पर जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।