फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The infected will get their favorite food, a plate will also be sent to the DC residence

संक्रमितों को मिलेगा मनपसंद का खाना, डीसी आवास पर भी भेजी जाएगी एक प्लेट

Thu, 15 Apr 2021 11:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
The infected will get their favorite food, a plate will also be sent to the DC residence
कोविड अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। वीरवार को यहां उपचाराधीन संक्रमितों ने खाने की गुणवत्ता पर सवाल उठाए और सीधे इसकी शिकायत डीसी राजेश जोगपाल से की। डीसी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कोरोना नोडल अधिकारी को तुरंत प्रभाव से खाने की गुणवत्ता में सुधार करवाने के आदेश दे दिए। साथ ही डीसी ने निर्देश दिए है कि जो खाना अब संक्रमितों को पहुंचाया जाएगा, उसकी एक प्लेट डीसी आवास पर भी भेजी जाए।
विज्ञापन

फरवरी में कोविड अस्पताल खाली हो गया था और दो माह तक यहां कोई संक्रमित भर्ती नहीं रहा। अब करीब दस दिन से स्वास्थ्य विभाग ने कोविड अस्पताल दोबारा से शुरू कर दिया है। इस समय आइसोलेशन वार्ड में 24 लोग भर्ती हैं और जिला प्रशासन के निर्देशों पर एक एनजीओ के जरिये उनके लिए खाना पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार वीरवार सुबह यहां उपचाराधीन संक्रमितों ने डीसी राजेश जोगपाल के पास फोन किया और उनसे यहां भेजे जाने वाले खाने की गुणवत्ता में सुधार करवाने की मांग की। सूत्रों के अनुसार यहां भर्ती संक्रमितों को दो दिन पहले न केवल डीसी ने अपना मोबाइल नंबर दिया था, बल्कि यहां के प्रबंधों और व्यवस्थाओं की जानकारी लेने के लिए संक्रमितों के मोबाइल नंबर भी लिए थे। डीसी ने उस दौरान संक्रमितों से कहा था कि अगर उन्हें कोई परेशानी आए तो बेहिचक होकर किसी भी समय उनके पास फोन करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब सुबह की चाय के साथ मिलेंगे बिस्कुट और ब्रेड
कोविड अस्पताल के मिलने वाले खाने की गुुणवत्ता पर सवाल उठने के बाद डीसी राजेश जोगपाल ने खाने का मेन्यू बदलने के आदेश भी दे दिए हैं। डीसी के आदेशों के मुताबिक सुबह के समय संक्रमितों को चाय के अलावा ब्रेड का भी विकल्प दिया जाए। इसके अलावा भोजन संक्रमितों की इच्छा अनुसार तैयार करवाया जाए। डीसी के आदेश अनुसार पर खाना पकाने से पहले संक्रमितों से पूछा जाएगा कि वो क्या खाना पसंद करेंगे।

मुझे संक्रमितों ने फोन कर इसकी जानकारी दी थी। मैंने संबंधित अधिकारी को इस संबंध में आदेश दे दिए हैं। संक्रमितों को उनकी इच्छा अनुसार ही अब खाना दिया जाएगा।
राजेश जोगपाल, डीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed