{"_id":"6a3c1a06785f963ac70d93d2","slug":"the-general-public-must-be-motivated-to-ensure-the-success-of-the-schemes-monika-gaur-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-156943-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजनाओं को फलीभूत करने के लिए आमजन को करना होगा प्रेरित : मोनिका गौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजनाओं को फलीभूत करने के लिए आमजन को करना होगा प्रेरित : मोनिका गौड़
Wed, 24 Jun 2026 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 24 Jun 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
लघु सचिवालय सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करतीं निदेशक मोनिका गौड़।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। केंद्रीय नीति आयोग की ओर से बाढड़ा उपमंडल में चल रही विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा के लिए बैठक का आयोजन किया गया। लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता भारत सरकार के वाणिज्य विभाग की निदेशक मोनिका गौड़ ने की। इस दौरान उनके साथ सीईओ प्रदीप अहलावत, बीडीपीओ दीपक शर्मा भी मौजूद रहे।
निदेशक मोनिका गौड़ ने इस अवसर पर आकांक्षी ब्लॉक की विभिन्न विभागों के 39 केपीआई जो मुख्य रूप से पांच विभाग हेल्थ एवं न्यूट्रीशन, शिक्षा, आधारभूत ढांचा, कृषि एवं संबंधित कार्य, सामाजिक विकास पर चर्चा की। उन्होंने परियोजनाओं के बारे में जानकारी लेते हुए जरूरी दिशा निर्देश भी जारी किए।
उन्होंने कहा कि योजना तक आमजन की पहुंच होनी चाहिए ताकि लोगों को इनका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि सोलर पावर से चलने वाले ट्यूबवेल, स्कूलों में एक्टिविटी कक्ष, बॉडी चेकअप, समय-समय पर स्वास्थ्य जांच शिविर लगाने, गांवों में कूड़ा निस्तारण के लिए प्रबंध किए जाएं, स्वच्छ भारत अभियान को सही तरीके से आगे बढ़ाने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जब तक आमजन को प्रेरित नहीं किया जाएगा तब तक हम सफाई और अन्य योजनाओं को सही से फलीभूत नहीं कर पाएंगे। ऐसे में क्षेत्र की जनता को जागरूक करना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
जिला परिषद के सीईओ प्रदीप अहलावत ने संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा कि नीति आयोग के निर्देशानुसार समस्त सरकारी योजनाएं आमजन तक पहुंचाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा की जो लोग गंभीर बीमारियों से ठीक हुए हों, उनको ब्रांड एम्बेसडर बनाया जाए ताकि अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों को प्रेरणा मिल सके। बैठक के बाद उन्होंने बाढड़ा उपमंडल का दौरा कर योजनाओं की वास्तविक स्थिति को भी जांचा।