{"_id":"66351dd016567d8a4f05bfda","slug":"the-fire-that-broke-out-in-crop-residues-spread-due-to-gust-of-wind-the-fire-department-team-brought-it-under-control-after-seven-hours-charkhi-dadri-news-c-21-hsr1034-374116-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: फसल के अवशेषों में लगी आग हवा के झोंके से फैली, दमकल विभाग की टीम ने सात घंटे बाद पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: फसल के अवशेषों में लगी आग हवा के झोंके से फैली, दमकल विभाग की टीम ने सात घंटे बाद पाया काबू
Fri, 03 May 2024 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 03 May 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
अचीना के समीप खेत में लगी आग
चरखी दादरी/बौंदकलां। दिल्ली रोड पर पड़ने वाले तीन गांवों के खेतों में खड़े गेहूं के अवशेषों में शुक्रवार को आग लग गई। हवा के झोंके के साथ आग आगे फैलती गई। दमकल विभाग की तीन टीमों ने सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद विभिन्न जगहों पर लगी आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया। वहीं, गनीमत रही कि आग से कोई नुकसान नहीं हुआ।
दमकल विभाग के डीएफओ सचिन ने बताया कि गांव अचीना व मोरवाला के समीप खेतों में गेहूं के अवशेष में आग लग गई। जब आग तेजी से फैलने लगी तो लोगों ने दमकल विभाग को सूचित किया। दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को बुझाना शुरू किया। आसपास पानी का प्रबंध नहीं होने से दमकल गाड़ी को दादरी शहर से पानी लेकर जाना पड़ा, जिससे आग बुझाने में समय ज्यादा लग गया।
डीएफओ सचिन ने बताया कि अचीना व मोरवाला क्षेत्र में तो आग पर काफी हद तक काबू पाया लिया गया है। उन्होंने बताया कि साथ लगते गांव इमलोटा में शुक्रवार शाम इसी प्रकार खेतों में गेहूं के अवशेष में आग लग गई। आग को बुझाने के लिए प्रयास जारी है।
विज्ञापन
जिन खेतों में आग लगी वहां कंबाइन से करवाई थी कटाई
विदित रहे किसानों ने कंबाइन मशीन से खेतों में खड़ी गेहूं की फसलों की कटाई की थी। मशीन ने फसल की ऊपर से कटाई कर दी और अवशेष छोड़ दिए। अब इन अवशेष में आग लग रही है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।