{"_id":"695bff1d19a259b79708ad30","slug":"the-farmers-protest-continued-demanding-the-release-of-compensation-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-149761-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: मुआवजा जारी कराने की मांग के लिए जारी रहा किसानों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: मुआवजा जारी कराने की मांग के लिए जारी रहा किसानों का धरना
Mon, 05 Jan 2026 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 05 Jan 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
बाढड़ा। वर्ष 2023 के रबी व खरीफ सीजन की खराब फसलों का मुआवजा जारी करवाने की मांग के लिए किसानों का सोमवार को भी धरना जारी रहा। श्योराण खाप पच्चीस अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह ने संयुक्त किसान मोर्चा के अनाज मंडी में संचालित अनिश्चितकालीन धरने पर कहा कि किसानों के हकों व बाढड़ा के आत्म स्वाभिमान की रक्षा के लिए संघर्ष को कमजोर नहीं होने दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि किसान को खाद-बीज, फसल बिक्री या मुआवजे के लिए धरना-प्रदर्शन करना पड़ रहा है। जनता भाजपा सरकार की कलाबाजी को समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में चुनी हुई सरकारें जब कर्तव्य पथ से भटक जाती हैं तो किसान, नौजवान, कर्मचारी, व्यापारी को अपने हकों के लिए सड़कों पर उतरना पड़ता है। आज किसान सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। इस अवसर पर राजकुमार हड़ौदी, नरेश कादयान, धर्मपाल पीटीआई आदि मौजूद रहे।